फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers at the CO's office fiercely commotion

वकीलों ने सीओ कार्यालय पर किया जमकर हंगामा

Mon, 18 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो/पुवायां। Updated Mon, 18 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lawyers at the CO's office fiercely commotion
pradarshan - फोटो : amar ujala
- सीओ पर वकील और 304 के आरोपी से घूस मांगने का आरोप
विज्ञापन

- आरोपी बना रहा था सीओ की वीडियो क्लिपिंग, सीओ ने गिराकर पीटा

सोमवार को सीओ कार्यालय पर तमाशबीनों का घंटो जमावड़ा रहा। पहले सीओ ने एक सिख को दौड़ाकर पकड़ने के बाद गिराकर पीटा और घसीटते हुए कार्यालय ले गए। इसके बाद वकीलों ने सीओ पर घूस मांगने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी और एएसपी से सीओ की शिकायत की गई और फैक्स के माध्यम से अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सोमवार लगभग एक बजे सीओ कार्यालय में शोर शराब हुआ तो तमाम लोग उधर लपके। लोगों ने देखा कि सीओ सुधीर कुमार सिंह एक युवक को दौड़ाकर पकड़ने के बाद पीट रहे हैं। इसके बाद सीओ युवक को घसीटते हुए अपने कार्यालय ले गए। कुछ देर बाद सिविल बार एसोसिएशन से जुडे़ तमाम वकील सीओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक सीओ कार्यालय से जा चुके थे। वकीलों ने सीओ कार्यालय पर जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों का आरोप था कि सीओ ने एक वकील मनोज कुमार सिंह के साथ गए वकीलों से अभद्रता कर कार्यालय से बाहर कर दिया और मनोज को धमकी दी। सीओ वकील से रुपये चाह रहे थे। इसके कुछ देर बाद ही बंडा के गांव चांदूपुर पड़री निवासी बलजिंदर सिंह को सीओ ने जमकर पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया। वकीलों का आरोप है कि बलजिंदर सिंह गैर इरादतन हत्या और एससी एसटी एक्ट के मामले में नामजद है। सीओ उससे दो लाख रुपये मांग रहे थे। सोमवार को बलजिंदर सीओ से रुपयों के संबंध में वार्ता करने पहुंचा और वीडियो क्लिप बना ली। शक होने पर सीओ ने उससे मोबाइल मांगा तो बलजिंदर भाग खड़ा हुआ। सीओ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद बंडा पुलिस बुलाकर बलजिंदर को उनके हवाले कर दिया। आरोप है कि सीओ बलजिंदर सिंह का मोबाइल छीनकर अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन

लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन और हंगामे के दौरान वकीलों ने डीजीपी, आईजी और एएसपी को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कृष्णानंद सिंह राठौर, ओमपाल सिंह यादव, सुशील कुमार लल्ला, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र यादव, दिनेश मिश्रा सहित तमाम वकील मौजूद रहे। इस मामले में बंडा पुलिस की गिरफ्त में बैठे बलजिंदर सिंह का कहना है मुझसे सीओ ने कोई रुपये नहीं मांगे। सीओ ने मारपीट करते हुए मोबाइल क्यों छीना, इसका बलजिंदर ने कोई जवाब नहीं दिया। उसका कहना है कि वह इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहता है। वकीलों का कहना है कि बलजिंदर पुलिस के भय से सही बात नहीं बता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलजिंदर पर क्या है रिपोर्ट
बंडा के गांव चांदूपुर पड़री निवासी शिवकुमार की सात जून को मौत हो गई थी। आठ जून को मृतक के भाई नन्हेलाल ने गांव के ही परमजीत सिंह और उसके दो पुत्रों बलजिंदर सिंह और रजविंदर सिंह के खिलाफ धारा 304 और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना सीओ सुधीर कुमार सिंह कर रहे हैं। 

अधिवक्ता मनोज कुमार का जमीनी विवाद चल रहा है। कई वकील मिलने आए थे। मैंने मनोज के साथ आए वकीलों को कार्यालय से बाहर कर दिया और मनोज कुमार से मामले की जानकारी लेकर साक्ष्य देने को कहा। इससे वकील नाराज हो गए। घूस मांगने और वीडियो क्लिपिंग बनाए जाने का आरोप पूरी तरह से झूठा और मनगढ़त है। बलजिंदर मिलने आया था। वह 304 का आरोपी है। मैंने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और बंडा पुलिस को सौंप दिया। बलजिंदर के मोबाइल के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

- सुधीर कुमार सिंह सीओ पुवायां

अधिवक्ता ओमपाल यादव ने फोन पर जानकारी दी थी। मैंने उनसे लिखित शिकायत करने को कहा है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। -रमेश कुमार भारतीय, एसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed