{"_id":"67d5d18f8f34fa268b035208","slug":"laborers-body-found-near-railway-line-murder-suspected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-139571-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे लाइन के किनारे मिला मजदूर क शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे लाइन के किनारे मिला मजदूर क शव, हत्या की आशंका
Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संजीत रॉय का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्माणाधीन सीमेंट फैक्टरी में मजदूरी करने वाले पश्चिम बंगाल के युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला है। उसका हाथ भी कटा हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल के जिला नादिया के गांव दक्षिण भजन घाट निवासी संजीत राय (29) सीमेंट फैक्टरी की मजदूर काॅलोनी में रहकर काम करते थे। फैक्टरी के मजदूर ठेकेदार पश्चिम बंगाल के निधिर सरकार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को संजीत फैक्टरी से लापता हो गया था। उसे काफी तलाश किया।
शुक्रवार को फैक्टरी की दीवार के पास रेलवे लाइन किनारे संजीत राय का शव पड़ा देखा गया। उसके बाएं हाथ की कलाई के पास से पंजा कटा था। चेहरे पर चोट के निशान थे। ठेकेदार निधिर सरकार ने थाने पर दिए पत्र में बताया कि लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग की अप लाइन पर शाहजहांपुर से बरेली जाने वाली ट्रेन से टकराकर संजीत की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दूसरी ओर परिजन ने हत्या कर शव को रेलवे लाइन किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। सीओ ने थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -
ट्रेन से कटकर मौत का दिया पत्र
रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की चपेट में आकर मरने वालों का स्टेशन मास्टर के मेमो के आधार पर पुलिस पोस्टमाॅर्टम कराती है। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन से लेकर बरेली की बिलपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आकर किसी के भी मरने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे पटरियों की पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। ट्रेन हादसों में मरने वालों के शव क्षत-विक्षत हो जाते हैं। शरीर के कपड़े भी फट जाते हैं। यहां संजीत के शरीर पर कपड़े तक सुरक्षित थे। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि रेलवे की ओर से कोई मेमो प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।