फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Knowledge of children's hands flea sold

बच्चों का ज्ञान बेच दिया कबाड़ी के हाथ

Fri, 07 Aug 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर/कांट।
शाहजहांपुर/कांट। Updated Fri, 07 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of children's hands flea sold
कांट ब्लाक के जूनियर स्कूल मोहनपुर के प्रधानाध्यापक श्रीराम ने शैक्षिक सत्र 2014-15 की नि:शुल्क वितरित होने वाली किताबों को कबाड़ी को बेच दिया। गांव वालों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जीप पर लादकर 15 बोरी पुस्तकें ले जा रहे कबाड़ी और जीप चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस जीप को थाने ले आई। इस मामले में कांट की खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता की ओर से प्रधानाध्यापक, कबाड़ी और जीप चालक के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की संस्तुति भी कर दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांट ब्लाक गांव मोहनपुर के ग्रामीण ने दोपहर करीब सवा 12 बजे बीएसए को सीयूजी मोबाइल पर कॉल करके सूचना दी कि जूनियर स्कूल मोहनपुर के प्रधानाध्यापक श्रीराम बच्चों को दी जाने वाली नि:शुल्क किताबें कबाड़ी को बेच रहे हैं। इसके साथ ही कांट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस पर बीएसए ने कांट की खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर शुचि गुप्ता और पुलिस लगभग साथ ही मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कबाड़ी भूरे किताबों को लादकर वहां से जाने की फिराक में था। पुलिस कबाड़ी और जीप चालक शब्बन को पकड़कर थाना ले आई। बीईओ ने मामले की जांच की, इसमें प्रधानाध्यापक को दोषी पाया गया। इस पर गुप्ता ने श्रीराम को निलंबित किए जाने की संस्तुति करके पत्र बीएसए को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए संजय शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और कांट थाना में वहां की खंड शिक्षा अधिकारी से तीनों के खिलाफ तहरीर दिलाई। देर शाम इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्ला का कहना है कि बीएसए के आने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed