फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   khulasa

भूमिहीन व बगैर गन्ना किसानों के नाम डाला गन्ना

Sat, 27 Dec 2014 08:37 PM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
khulasa
रोजा चीनी मिल में भूमिहीन और गैर गन्ना किसानों के कई एकड़ के सट्टे चल रहे हैं। राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के आदेश पर गन्ना विभाग द्वारा की गई जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। आधा दर्जन गन्ना माफियाओं के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। साथ ही करीब एक दर्जन लोगों के सट्टे की पर्चियों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हुसैनपुर रूकनपुर गांव में रहने वाले नत्थूलाल ने जिला प्रशासन और राज्यमंत्री से शिकायत की थी कि उनके गांव का प्रधानपति राकेश और गन्ना सेवक सुधीर कुमार ने रोजा चीनी मिल के लिए गन्ने के सट्टे का फर्जी सर्वे करा दिया। आरोप है कि गांव के रामपाल पुत्र दुलारे भूमिहीन हैं और उसके नाम चीनी मिल से कई एकड़ का सट्टा चल रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह गांव के मंगलदास, राजकुमारी, समुंदर, चंद्र प्रकाश, राधेश्याम, मोहन, बालकराम, मूला, चेता, रामलाल, रामेश्वर, श्रीराम, सियाराम, रेशमवती, इतवारी, रोशन आदि ने पिछले 10 सालों से गन्ने की फसल नहीं की है। इसकी पुष्टि जांच के समय उनकी खतौनी में दर्ज फसलों से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नत्थूलाल का आरोप है कि गांव के मेवाराम, राकेश कुमार सहित कई लोगों के रकबा कम होने के बाद सट्टा ज्यादा दर्शाया गया है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री ने जिला गन्ना विकास अधिकारी बीके पटेल को जांच के आदेश दिए थे।

वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक घनश्याम सिंह द्वारा की जा रही जांच में शिकायत सही पाई गई। इस मामले में आधा दर्जन गन्ना माफियाओं के भुगतान पर तत्काल रोक लगा दी गई है। कम रकबे पर ज्यादा का सट्टा दर्शाने वाले एक दर्जन किसानों के सट्टे निरस्त किए गए हैं। मामले की जांच जारी है। आगे साक्ष्य मिलने पर एफआईआर की कार्रवाई तक की जाएगी।
00
ग्रामीणों ने रोजा चीनी मिल में सट्टे की पर्चियों के घालमेल के बारे में बताया। इसकी जांच के आदेश दिए गए थे। गरीब और कम रकवा वाले किसानों का शोषण हो रहा है। जांच हो रही है। आगे कि कार्रवाई जिला प्रशासन तय करेगा।

राममूर्ति सिंह वर्मा, राज्यमंत्री
00
राज्यमंत्री के आदेश पर जांच गन्ना विभाग द्वारा की जा रही है। मौके पर गए थे। जांच का क्या परिणाम रहा है। इसकी जानकारी नहीं है। चीनी मिल सट्टे की पर्चियों का वितरण गन्ना विभाग के माध्यम से कराता है।
उमेश बिसेन,जीएम केन, रोजा चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed