फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga's water level recedes; villages still face flood crisis.

Shahjahanpur News: गंगा का जलस्तर घटा, गांवों में अब भी बाढ़ की आफत

Sat, 29 Aug 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level recedes; villages still face flood crisis.
जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते लोग। संवाद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। गंगा का जलस्तर घटने से मिर्जापुर क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन ग्रामीणों की दुश्वारियां अभी बरकरार हैं। कई गांवों में घरों और रास्तों पर पानी भरा होने से लोगों को आवागमन से लेकर रोजमर्रा के कामों तक में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेट हाईवे पर भी पानी का बहाव बना हुआ है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने पैलानी उत्तर गांव पहुंचकर वहां के हालात देखे।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर कम होने से जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर बाढ़ के पानी का बहाव घटा है। इससे आवागमन धीरे-धीरे सुचारु होने लगा है। शुक्रवार को पूर्णिमा के पर्व पर बाढ़ के बावजूद हजारों श्रद्धालु गंगास्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

पैलानी उत्तर, आजादनगर, इस्लामनगर, गुटेटी और शरीफपुर समेत कई गांवों में अब भी बाढ़ का पानी भरा है। पैलानी निवासी फूल सिंह ने बताया कि घर में पानी भरा होने के कारण साफ-सफाई नहीं हो सकी है। मुख्य मार्ग पर भी पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैलानी से इस्लामनगर जाने वाले मार्ग पर दो स्थानों पर पानी भरा होने से आवागमन बाधित है। नगला बसोला मार्ग पर भी पानी बह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर घटने से राहत जरूर मिली है, लेकिन घरों और संपर्क मार्गों से पानी पूरी तरह निकलने तक परेशानी बनी रहेगी।

--
कुछ गांवों में पानी भरा हुआ है। फसल भी डूब गई है। गांवों में मोबाइल शौचालय लगवाने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है। साथ ही फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए राजस्व टीम को सर्वे के लिए कहा गया है।
-अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते लोग। संवाद

जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed