{"_id":"68b7f7fde296bfc49309f9ff","slug":"khannaut-river-overflows-and-garra-water-level-is-rising-also-in-shahjahanpur-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में उफनाई खन्नौत नदी... मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, गर्रा में भी बढ़ रहा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में उफनाई खन्नौत नदी... मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, गर्रा में भी बढ़ रहा जलस्तर
Wed, 03 Sep 2025 01:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:49 PM IST
सार
बारिश थमी तो अब बाढ़ से मुश्किलें बढ़ गई हैं। शाहजहांपुर में खन्नौत नदी में बाढ़ आने से लोधीपुर मोहल्ले के कई मकान पानी से घिर गए हैं। वहीं गर्रा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
लोधीपुर मोहल्ले में बाढ़ का पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर में बारिश के कारण उफनाई खन्नौत नदी का पानी शहर के कुछ मोहल्लों में घुसने लगा है। लोधीपुर मोहल्ले के कई मकान बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गर्रा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि दो दिन में गर्रा नदी उफान पर होगी।
विज्ञापन
शहर में खन्नौत नदी के किनारे बसा लोधीपुर वार्ड में बुधवार सुबह बाढ़ का पानी घरों में घुस गया। पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की कई गलियों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। वार्ड पार्षद रूपेश कुमार वर्मा अन्नू ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: संदिग्ध हालात में दंपती की मौत, फंदे से लटका मिला पति... बिस्तर पर मिला पत्नी का शव
विज्ञापन
उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से जल्द से जल्द राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें प्रशासन मदद नहीं पहुंचा रहा है। उन लोगों का बहुत नुकसान हो रहा है। उन्हें डर लग रहा है। पिछले वर्ष भी बाढ़ के पानी से काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन