{"_id":"57c2ff5f4f1c1b0d4bd5110d","slug":"kanya-vidya-dhan-check-distribute-on-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या विद्याधन के चेक 30 को बंटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या विद्याधन के चेक 30 को बंटेंगे
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पैसे
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों गन्ना शोध परिषद में हुए कन्या विद्याधन वितरण कार्यक्रम में किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं होने वाली चयनित छात्राओं को 30 अगस्त को तहसीलवार होने वाले कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाएगा।
डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि यह कन्या विद्याधन वितरण कार्यक्रम 30 अगस्त को दोपहर 12 से तहसील सदर के अंतर्गत विकास भवन सभागार के अतिरिक्त तिलहर, पुवायां और जलालाबाद तहसील सभागार में किया जाएगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह लाभान्वित होने से वंचित रहने वाली चयनित छात्राओं को अपने क्षेत्र के कार्यक्रम में ले जाना सुनिश्चित करें। छात्राएं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण मूल अंकतालिका, प्रधानाचार्य से जारी फोटोयुक्त पहचानपत्र अथवा व्यक्तिगत पहचान प्रमाण पत्र तथा यदि छात्रा अनुसूचित जाति की है तो उसका जाति प्रमाण साथ में होना अनिवार्य है। सदर तहसील के विकास भवन सभागार में होने वाले कार्यक्रम के लिए उपजिलाधिकारी को कार्यक्रम प्रभारी, श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह और जीजीआईसी की प्रधानाचार्य वंदना यादव को नोडल अधिकारी तथा डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रेमपाल को चेक वितरण सहायक नियुक्त किया गया है।