फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kamta Prasad transferred within 43 days, Vipin made Municipal Commissioner

Shahjahanpur News: 43 दिन में ही कामता प्रसाद का तबादला, नगर आयुक्त बनाए गए विपिन

Sat, 16 Mar 2024 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 16 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kamta Prasad transferred within 43 days, Vipin made Municipal Commissioner
नवागत नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा का स्वागत करते नगर स्वास्थ्य अ​धिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा
शाहजहांपुर। 43 दिन पहले नगर आयुक्त का कार्यभार संभालने वाले कामता प्रसाद सिंह का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह आईएएस विपिन कुमार मिश्रा को नगर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। चर्चा है कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के करीबी अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को रिलीव करने के बाद उनका स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार सिंह को अयोध्या में विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी देने के बाद पीडब्ल्यूडी सचिव कामता प्रसाद सिंह को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बनाकर भेजा गया था। उन्होंने एक मार्च को कार्यभार ग्रहण किया। वह नगर निगम के कार्य को समझ ही रहे थे कि शुक्रवार को उनका तबादला कर दिया, जिसके बाद यह चर्चा जोर से होने लगी कि अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को रिलीव करने से वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना नाराज थे। इसलिए कामता प्रसाद सिंह का तबादला कर अपर आयुक्त खाद्य रसद एवं सचिव सतर्कता आयोग बना दिया गया है। शुक्रवार शाम को ही नवागत नगर आयुक्त विपिन मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया। वह 2017 बैच के आईएएस हैं और पिछले 20 सालों से सेवारत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह सभी से समन्वय बिठाकर कार्य करेंगे। शासन की योजनाओं को लागू करना प्राथमिकता रहेगी। सफाई, अतिक्रमण, विकास पर ध्यान देंगे। बोले कि त्योहार करीब है, तो उस पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed