{"_id":"623216d8edaedc1a0c2f2a10","slug":"joint-education-director-exam-centers-shahjahanpur-news-bly4783325188","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्रों व संकलन केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्रों व संकलन केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीआईसी में बने कंट्रोल रूम पर निरीक्षण करते संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय द्विवेदी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरेली मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों और राजकीय इंटर कॉलेज में बने संकलन केंद्र, बोर्ड परीक्षा के रखे जाने वाले पेपर के कमरों, कॉपी वितरण कक्ष और बोर्ड परीक्षा के जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया और सभी केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्र व्यवस्थापकों को 15 मार्च मंगलवार से अपने केंद्रों की डीवीआर ऑन रखने के लिए निर्देशित किया। कहा कि मंगलवार को वह दोबारा सभी केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। इसलिए सभी लोग परीक्षा संबंधी अपनी तैयारियां पूरी कर लें। सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन इस प्रकार रखें कि दोनों तरफ से पूरा कमरा दिखाई पड़े। वॉइस रिकॉर्डर भी ठीक रखें। निर्देशित किया कि जिस कमरे में डबल लॉक अलमारी में प्रश्न-पत्र रखे जाएं, उसकी पूरी लोकेशन कैमरे में आनी चाहिए।
अब लगातार 24 घंटे डीवीआर और सीसीटीवी सक्रिय रहेंगे। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ डीआईओएस शौकीन सिंह यादव से बोर्ड परीक्षा-22 के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों से देखकर खुशी जताई तथा कई प्रकार के सुझाव भी दिए। इस मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, जीआईसी कांट प्रधानाचार्य दीपक कुमार दीक्षित, शैलेंद्र विक्रम सिंह, राजन प्रजापति, प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।