फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Joined the protest Pilibhit The contract electricity workers

धरने में शामिल हुए पीलीभीत के संविदा बिजली कर्मी

Tue, 29 Sep 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 29 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Joined the protest Pilibhit The contract electricity workers
बकाया मानदेय का भुगतान नहीं करने और बाहरी ठेकेदारों को संविदा कर्मचारियों की निविदाएं दिए जाने के विरोध में विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में मंगलवार को दूसरे दिन भी नारेबाजी करके धरना-प्रदर्शन जारी रखा। खास यह रहा कि पीलीभीत के तमाम संविदा बिजली कर्मचारियों ने धरना में सहभागिता की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में बिलसंडा पॉवर सब स्टेशन से आए दिनेश चंद्र ने संविदा स्टाफ की तमाम समस्याएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनके संवर्ग को मात्र तीन हजार रुपये मासिक मानदेय स्वीकृत किया गया। वहां एक वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों को न तो श्रम विभाग में पंजीकृत कराया गया और न ही ईपीएफ का नंबर दिया गया। पिछले साल ठेका कंपनी मेसर्स विजय राय सक्सेना के ठेका में काम के दौरान कन्हई लाल की पूरनपुर में मौत हो गई, लेकिन कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलने से उनका परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
विज्ञापन

बीसलपुर, शाहगढ़, करेली आदि स्थानों से आए संविदा श्रमिकों ने 12 घांटे की ड्यिूटी लेने के बावजूद पर्याप्त मानदेय नहीं दिए जाने पर रोष व्यक्त किया। सभा का संचालन करते हुए कर्मचारी नेता राजेश कुमार ने कहा कि यही स्थिति जिले के जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान आदि सब स्टेशनों के संविदा श्रमिकों की है, लेकिन अधिकारी उसी ठेकेदार को फिर से गुपचुप निविदा जारी करने में जुटे हैं। जोनल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना और जिलाध्यक्ष मो. रफी के नेतृत्व में एक सौ से अधिक संविदा कर्मी धरना प्रदर्शन में शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed