{"_id":"17debd6996bfafa527f73822ddd00274","slug":"jalalabad-mirzapur-and-vote-today-in-kalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान में मतदान आज
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत चौथे चरण में प्रधानी के चुनाव के लिए जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान ब्लॉक की 194 ग्राम पंचायतों में मतदान बुधवार को सुबह सात बजे से प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी में होगा। चुनाव मैदान में उतरे प्रधानी के 1838 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3,53,783 मतदाता करेंगे। इससे पहले, मंगलवार को देर शाम तीनों ब्लाकों के 284 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पुलिस टीमों के साथ पहुंच गईं। इस बीच, डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने जलालाबाद तहसील के विभिन्न गांवों का दौरा करके मतदान की तैयारियों का निरीक्षण करने के साथ निर्वाचन कार्मिकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
चूंकि, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान मेें विभिन्न बूथों पर तमाम नाबालिग और फर्जी वोटर पकड़े जा चुके हैं। इसलिए डीएम-एसपी ने निर्वाचन कार्मिकों पर ऐसे मतदाताओं पर खास फोकस करते हुए कहा कि फर्जी मतदाता पकड़े जाने पर उन्हें गलत तरीके से आईडी उपलब्ध कराने वालों को भी चिह्नित करके उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि फर्जी पहचान पत्र तिलहर क्षेत्र के कई कंप्यूटर ऑपरेटरों को जेल भेजा जा चुका है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
डीएम ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी स्तर पर गड़बड़ी रोकने के लिए तीनों विकास खंडों में सात जोनल मजिस्ट्रेट, तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 29 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 14 रिजर्व श्रेणी के स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एसपी ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट की सहायता के लिए उनके साथ भारी पुलिस फोर्स भी रहेगी। इसके अतिरिक्त 23 संवेदनशील, 35 अति संवेदनशील और 27 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस की क्लस्टर मोबाइल टीमों को भी लगातार मूवमेंट बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
000
ब्लॉक परिसर में लगा पोलिंग पार्टियों का मेला
जलालाबाद। पोलिंग पार्टियों की मतदान केंद्रों पर रवानगी से पहले ब्लॉक परिसर में निर्वाचन कार्मिकों का मेला लगा रहा। कर्मचारियों की रवानगी के दौरान चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद, डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार तथा सीडीओ पुलकित खरे समेत कई अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और और सभी क्षेत्रों की टीमों को सकुशल बूथों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। दोपहर करीब दो बजे तक ब्लाक की सभी 82 ग्राम पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने को प्रशासन ने जलालाबाद को दो जोन व 26 सेक्टर में बांटा गया है।
0000
मिर्जापुर में एडीएम-एसडीएम बने जोनल मजिस्ट्रेट
मिर्जापुर। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को दोपहर बाद तक ब्लाक मुख्यालय से मतदान पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। सुबह घने कोहरे के बाद भी मतदान पार्टियों को समय से रवाना करवाने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट/एडीएम एफआर पीके श्रीवास्तव, एसडीएम वंदना त्रिवेदी और सीओ आदेश कुमार त्यागी सुबह नौ बजे ब्लाक मुख्यालय पर आ गए। अधिकारियों के निर्देशन मेें न्याय पंचायत वार काउंटर लगाकर सभी को उनके ड्यूटी कार्ड दिए गए। मतदानकर्मियों ने ब्लाक परिसर में ही मतदान से संबंधित मिले प्रपत्रों की जांच पड़ताल की। दोपहर लगभग डेढ़ बजे डीएम शुभ्रा सक्सेना और पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ब्लाक में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुुंचे। अधिकारी द्वय ने ब्लाक में जोनल मजिस्ट्रेट/एडीएम एफआर पीके श्रीवास्तव तथा एसडीएम वंदना त्रिवेदी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
00
कलान में 541 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
कलान। ब्लॉक में ग्राम पंचायत प्रधान पद की 57 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले 541 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बुधवार को क्षेत्र के 117414 मतदाता करेंगे। चुनाव के लिए 100 मतदान केंद्र और 175 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को मंगलवार दोपहर तक रवाना कर दिया गया। इस बीच, डीएम, एसपी और सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की समय से रवानगी सुनिश्चित कराई। अफसरों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस टीमों को क्षेत्र के 11 संवेदनशील, 12 अति संवेदनशील और 10 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
000000000
संवेदनशील प्लस मतदान के केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर
जलालाबाद। तहसील क्षेत्र के सभी तीन ब्लाकों में कुल 284 मतदान केंद्रों में से 27 अतिसंवेदनशील प्लस, 33 संवेदनशील तथा 35 अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्रों की तुलना में संवेदनशील श्रेणियों के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी रहेगी।
0000000
पोलिंग पार्टी से सेटिंग करते प्रत्याशी को पकड़ा
जलालाबाद। दोपहर के वक्त ब्लाक परिसर में पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान कोला ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी के पति विमलेश को वहां मौजूद सीडीओ पुलकित खरे और आरओ जोगेंद्र पाल सिंह के निर्देश पर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोप है कि उस दौरान आरोपी प्रत्याशी अपने गांव में जाने वाली पोलिंग पार्टी से कुछ सेटिंग कर रहे थे। इस संबंध में कोतवाल यतेन्द्र भारद्वाज ने पूछने पर बताया कि विमलेश को पोलिंग पार्टी से सेटिंग करने के आरोप में पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि देर शाम उक्त आरोपी को रेड कार्ड तथा हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने रूस्तमपुर से प्रधानी का चुनाव लड़ रही दो महिला प्रत्याशियों के पति को बार-बार एक दूसरे की शिकायत करने पर पकड़कर कोतवाली में बैठा लिया।
000000000
मतदान ड्यूटी पर लगाए गए कर्मी नदारद
मिर्जापुर। चौथे चरण के पंचायत चुनाव में ब्लाक में मतदान ड्यूटी पर लगाए गए 25 मतदानकर्मी ड्यूटी से नदारद रहे। इनकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को दे दी गई है।
बीडीओ ने बताया कि ब्लाक में मंगलवार को मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं। निर्वाचन कार्यालय द्वारा लगाये गये मतदान कर्मियों मे 25 मतदानकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। आरओ ने अनुपस्थित रहे मतदानकर्मियों की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को दे दी गयी है। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद ही की जायेगी।
000000000
ब्लैक कैट कमांडो से ग्रामीण सकते में
मिर्जापुर। डीएम-एसपी के साथ चल रहे ब्लैक कैट कमांडों की मुस्तैदी और अत्याधुनिक हथियार देखकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग सकते में आ गये। प्रशासन की इस व्यवस्था को देखकर लोग आपस में बातें कर रहे थे कि जरा सी गड़बड़ी करने पर इस बार किसी को बख्शा नहीं जायेगा।