फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Iwa Miss India was welcomed in many places

आइवा मिस इंडिया का तमाम जगहों पर किया गया भव्य स्वागत

Mon, 17 Oct 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Iwa Miss India was welcomed in many places
खुटार (शाहजहांपुर) आइवा मिस इंडिया खिताब जीतने के बाद पहली बार घर पहुंची रंजीत कौर उर्फ आरबी का लोगों ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

खुटार निवासी अमरीक सिंह की पुत्री आरबी संगीत, नृत्य आदि शिक्षा के लिए जालंधर में रह रही हैं। अगस्त में मुंबई की इनोवेटिव आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (आइवा) और अमर सिने प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मिस पंजाब प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेता रही थीं। इसके बाद आइवा की ओर से कैंसर जागरुकता को समर्पित मिस एंड मिसेज इंडिया 2022 प्रतियोगिता में उन्हें मिस कैटेगरी में आइवा मिस इंडिया चुना गया।
खुटार निवासी रंजीत कौर उर्फ रानी बुमराह (आरबी) रविवार को अपने घर पहुंची। खालसा फेडरेशन और आरबी के तमाम समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर और बुके, स्मृति चिह्न देकर उनका कई स्थानों पर स्वागत किया। इस दौरान खालसा फेडरेशन के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह गोल्डी, सत्यम शुक्ला, बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, विपिन गुप्ता, संतोष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुशासन और कठिन परिश्रम से कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं : आरबी
खुटार। आइवा मिस इंडिया आरबी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कठिन परिश्रम, लगन से काम करने पर कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं है। उन्होंने भी कठिन परिस्थितियों में हिम्मत नहीं हारी और अपनी अलग राह बनाई। आरबी ने कहा कि उनका सपना फेमिना और अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं को जीतना, सशक्त गायिका बनना और अपने देश की लड़कियों और कैंसर मरीजों के लिए काम करना है। उनकी पिता अमरीक सिंह, मां गुरमीत कौर, भाई हरविंदर सिंह सहित नगर के तमाम लोगों ने खुशी जाहिर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed