फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Italy brighten country star

इटली में चमका देश का सितारा

Sat, 13 Jun 2015 09:04 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 13 Jun 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
Italy brighten country star
आर्मी पब्लिक स्कूल नोएडा में 11वीं के छात्र शूटर आकाश सरन ने देश और विदेश में तमाम शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर देश का नाम ऊंचा किया। उन्होंने इसी माह इटली में हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश और शहर का नाम रौशन किया। आकाश के पिता जेएस सरन इस समय जिले की छावनी के ब्रिगेडियर हैं। वह उनसे मिलने शनिवार को घर पहुंचे।
विज्ञापन

बेटे की उपलब्धियां गिनाते हुए रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पीके गुप्ता ने कहा कि आकाश ने वर्ष 2011 में देश के टॉप-सिक्स शूटरों में सिल्वर मेडल जीता था। वर्ष 2014 के नार्थ जोन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, नवंबर 2014 में एनसीसी की नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक, मई 2013 में जर्मनी में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को अपर स्कोर दिलाया। इसके साथ ही चीन में हुए एशियन गेम्स में विशेष रैंक द्वारा सम्मान, यूएई में हुई एशियन शूटिंग चैंपियन में भारत को चौथी रैंक दिलाई थी। वहीं जून 2015 में इटली/फिनलैंड में हुई प्रतियोगिता में जूनियर टीम को सिल्वर मेडल सम्मान दिलाकर देश का नाम ऊंचा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed