फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Irfan and Anuj hit centuries to beat Hardoi by 227 runs

Shahjahanpur News: इरफान, अनुज की शतकीय पारी के दम पर हरदोई को 227 रन से हराया

Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Irfan and Anuj hit centuries to beat Hardoi by 227 runs
शाहजहांपुर में आईटीआई के मैदान पर शानदार पारी खेलने वालों को मैन ऑफ दा मैच की ट्रॉफी देते अति​थ
शाहजहांपुर। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रोजा के आईटीआई मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में शाहजहांपुर की टीम ने हरदोई को 227 रन से हरा दिया। इरफान खान और अनुज गुप्ता की शतकीय पारी के दम पर स्थानीय टीम ने रनों का अंबार लगा दिया।
विज्ञापन

सीरीज के दूसरे मैच में शाहजहांपुर वेटरन टीम के कप्तान मनोज यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग करने के लिए आए इरफान खान ने 104 और अनुज गुप्ता ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली। अजीत सिंह ने 24 और संजीव सक्सेना ने 14 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में 288 रन बनाए।
विज्ञापन

हरदोई वेटरन टीम की ओर से गौरव व आलोक ने एक-एक विकेट लिया। दूसरी पारी में हरदोई की टीम 61 रन बनाकर आउट हो गई। मनीष ने 18 रन, अश्वनी ने दस रन बनाए। स्थानीय टीम के गेंदबाज पंकज तिवारी ने तीन, कप्तान मनोज यादव, केडी सिंह, शुभम कपूर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच इरफान खान व अनुज गुप्ता को संयुक्त रूप से रहे। शाहजहांपुर की टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। मैच में अंपायर साहिल और रवि शंकर तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed