फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Iraq imported branded Rosa from palm iftar

ईराक से आयातित ब्रांडेड खजूर से होगा रोजा इफ्तार

Thu, 18 Jun 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 18 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Iraq imported branded Rosa from palm iftar
मुसलमानों के मुकद्दस माह रमजान की आहट शहर के बाजारों में दिखने लगी है। शुक्रवार को पहला रोजा होने के मद्देनजर रोजेदारों के लिए बहादुरगंज और मंडी के बाजारों में मौसमी फलों समेत खजूर, पेठा, सिवइयों, सूतफेनी, खाजा आदि की दुकानें सज गई हैं। महंगाई का असर इन सारी चीजों पर दिख रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार इन सारी चीजों के भाव पांच से दस फीसदी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

रमजान पर दिन भर रोजा रखने वाले मुस्लिम बिरादरी के लोगों में इफ्तारी के वक्त खजूर खाकर रोजा खोलने का रिवाज है। पोटेशियम, कैल्सियम, प्रोटीन आदि तत्वों की भरमार वाला यह फल गर्मी में हलक नहीं सूखने देता और भरपूर शक्ति देता है। इसलिए रमजान की शुरुआत के साथ खाड़ी देश के इस फल की मांग में इजाफा होने पर उसकी आवक भी बढ़ जाती है। बहादुरगंज के फल व्यवसायी इकबाल ने इस बार ईराक से कई ब्रांड का खजूर मंगाया है।
विज्ञापन

लोकल खजूर सौ रुपये किलो के भाव मिल रहा है, जबकि आयातित खजूर 150 से लेकर पांच सौ रुपये किलो की रेंज में है। आयातित खजूर रसीला होने के साथ गुठली रहित और आकर्षक पैकिंग में लोगों को लुभा रहा है। यह अलग बात र्है कि महंगाई से बेहाल मध्य वर्गीय लोग हाई क्वालिटी के खजूर का मोलभाव करने के बाद आगे बढ़ लेते हैं। विक्रेताओं के अनुसार महंगाई का असर खजूर के दामों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजूर के अलावा रोजेदार इफ्तार में मैदा से बने खस्ता खजूर, फल, सेवईं, सूतफेनी आदि खाना भी पसंद करते हैं। यही वजह र्है कि इन सारी चीजों की दुकानें भी ग्राहकों को लुभाने के लिए फुटपाथों तक आने लगी हैं। आम, लीची, खरबूजा आदि फलों के भाव फिलहाल स्थिर हैं, क्योंकि इनकी अभी मांग नहीं बढ़ी है। बहादुरगंज में कई दशक से मिठाई के कारोबार से जुड़े मोहम्मद सगीर ने बताया कि सूतफेनी 70 रुपये और खाजा 120 रुपये किलो के भाव बिक रहा है।
मोहम्मद सगीर के मुताबिक इन चीजों के दाम ज्यादा नहीं चढ़े, लेकिन अभी त्यौहारी मांग ने जोर नहीं पकड़ा है। कई तरह की सिवइयां सजाए शौजब मंसूरी कहते हैं कि सेवईं और खाजा के दाम पिछले साल की तुलना में पांच से दस रुपये प्रति किलो चढ़े हैं, लेकिन बिक्री बढ़ गई है। शौजब को उम्मीद है कि पहला रोजा खुलने के बाद बाजार में ग्राहक उमड़ने लगेंगे।

मस्जिदों के आसपास साफ सफाई की रहेगी विशेष व्यवस्था
शाहजहांपुर। रमजान के महीने में रोजेदारों को समय से पानी की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही मस्जिदों और इबादतगाहों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह तैयारी नगर पालिका परिषद की ओर से की गई है। सहरी और रोजा अफ्तार के वक्त बिजली सप्लाई किए जाने के लिए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने डीएम से मांग की है। साथ ही चेयरमैन ने कटहल वाली मस्जिद सहित कई मस्जिदों के आस पास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

चेयरमैन तनवीर खां सफाई निरीक्षकों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि इबादतगाहों के पास कूड़ा-कचरा या गंदगी नजर न आए। साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव किया जाए। उन्होंने जलकल प्रभारी राजेश अस्थाना से कहा कि सहरी से पहले रात दो बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक पानी की सप्लाई कराई जाए। कहा यदि कोई हैंडपंप खराब हो तो उसकी तत्काल मरम्मत कराकर सही करा दिया जाए। खां ने डीएम को ज्ञापन देेकर सहरी और अफ्तार के वक्त विद्युत आपूर्ति कराए जाने की मांग की। उन्होंने पथ प्रकाश प्रभारी सेे कहा कि प्रकाश बिंदुओं को चेक किया जाए। यदि कहीं प्रकाश बिंदु सही नहीं है तो उसे तत्काल सही कराया जाए। सिल्ट को उठवाने की मांग भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed