फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions for shutting down of illegal meat shops

मांस की अवैध दुकानें बंद कराने के निर्देश

Thu, 23 Mar 2017 10:54 PM IST
शाहजहांपुर, ब्यूरो
शाहजहांपुर, ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के ज्ञापन पर एसडीएम ने ईओ से कार्रवाई करने को कहा 
 एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को शहरी क्षेत्र में मानकों के विपरीत और बगैर लाइसेंस चलाई जा रहीं मांस की दुकानों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल द्वारा डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन पर यह कदम उठाया है। शिष्टमंडल ने उन्हें ज्ञापन के साथ नगर क्षेत्र के लाइसेंसी मीट विक्रेताओं की सूची सौंपते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद ने केवल 35 मीट विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किए हैं, लेकिन शहर में मांस की सैकड़ों दुकानें अवैध तरीके से चलाई जा रही हैं।
शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज के प्रतिनिधि नरेश पांचाल ने बताया कि शहर में गली-कूंचों और चौराहों पर मीट की सैकड़ोें दुकानें खुल गई हैं। इनसे प्रदूषण के साथ संक्रामक रोगों को बढ़ावा मिल रहा है। मांस के लाइसेंसी दुकानदार भी शासन से निर्धारित प्रावधानों को पूरा नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन

एसडीएम ने मामले की गंभीरता से लेकर नगर पालिका परिषद के ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर को बिना लाइसेंस चलाई जा रही मांस की दुकानें तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। शिष्टमंडल में भाजपा कैंट मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौर, वार्ड मेंबर दिवाकर मिश्र, रामवीर श्रीवास्तव, राधेश्याम राठौर, ओमकार सक्सेना, पंकेश मिश्र, रामबरन सिंह, सुरेंद्र सक्सेना, रमेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed