फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions for auction of vehicles parked in police station premises

Shahjahanpur News: थाना परिसर में खड़े वाहनों की नीलामी कराने के निर्देश

Thu, 29 May 2025 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Instructions for auction of vehicles parked in police station premises
जलालाबाद में निरीक्षण के दौरान चौकीदारों की समस्या को सुनते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: पुलिस
जलालाबाद। एसपी राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने का कार्यालय, मेस, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, हवालात सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकीदारों की समस्याएं भी जानीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव व साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष जताया, लेकिन परिसर में खड़े वाहनों पर अप्रसन्नता जाहिर कर उनकी नीलामी प्रक्रिया जल्द पूरी कराने क निर्देश दिए। उन्होंने थाने का गेट बनवाने और थाना में प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर के जर्जर आवास हटाकर खाली स्थान को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने चौकीदारों को बताया कि जल्द ही गांव स्तर पर ग्राम अपराध पुस्तिका बनाने की व्यवस्था लागू की जाएगी। चौकीदार इस पुस्तिका में अपराधियों व खुराफाती तत्वों के साथ ही उन लोगों के नाम भी दर्ज करेंगे, जिनकी सामाजिक छवि स्वच्छ है। इस दौरान एक गांव से आए दंपती ने उन्हें बताया कि गत 18 अप्रैल को उनकी नाबालिग बेटी को फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के एक गांव का युवक अपहृत कर ले गया, लेकिन तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को जल्द तलाश करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ अमित चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार व स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed