फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspector and constable came to watch the dancers dance, video goes viral

Shahjahanpur News: नर्तकियों का डांस देखने पहुंचे दरोगा-सिपाही, वीडियो वायरल

Fri, 03 Oct 2025 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Inspector and constable came to watch the dancers dance, video goes viral
मीरानपुर कटरा। श्रीरामलीला मेले के निरीक्षण में नर्तकियों की ड्रेस पर आपत्ति जताने के बाद एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण के लौटते ही दरोगा व सिपाही नृत्य देखने पहुंच गए। पुलिस वर्दी में नृत्य देखते दरोगा और सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने रामलीला मेले में पहुंचीं थीं। भ्रमण के दौरान डांस पार्टी में नर्तकियों के कपड़ों को अशोभनीय बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। एसपी देहात के जाते ही मेले की सुरक्षा ड्यूटी में लगा दरोगा और सिपाही डांस पार्टी में घुस गए।
विज्ञापन

दोनों वहां नृत्य का आनंद ले रहे थे, तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया। प्रशिक्षु सीओ आकृति पटेल ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। फिर भी प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed