फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Industry department is the worst in spending the budget... PWD also turned out to be miserly

Shahjahanpur News: बजट खर्च करने में उद्योग विभाग सबसे फिसड्डी... पीडब्ल्यूडी भी निकला कंजूस

Wed, 26 Mar 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Industry department is the worst in spending the budget... PWD also turned out to be miserly
शाहजहांपुर। विकास कार्यों में अक्सर धन के अभाव का रोना रोने वाले सरकारी विभाग पूरे वित्तीय वर्ष में उपलब्ध बजट को भी खर्च नहीं कर सके। इसमें जिला उद्योग विभाग सबसे फिसड्डी साबित हुआ। पीडब्ल्यूडी भी कंजूसी निकला। ऐसे में वित्तीय वर्ष 2024-25 में करोड़ों का बजट वापस चला जाएगा। विकास कार्य न होने का खामियाजा अब जनता भुगतेगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रत्येक विभाग को उनकी योजनाओं और विकास कार्याें के लिए प्रत्येक वर्ष बजट जारी किया जाता है। कुछ विभागों ने बहुत अच्छा काम किया और अपना 100 फीसदी बजट खर्च कर दिया। कुछ विभाग के अधिकारियों ने रुचि नहीं ली। समय से कार्ययोजना न बनाने के कारण आवश्यक विकास कार्य भी नहीं कराए।
विज्ञापन


जिला उद्योग विभाग अब तक बजट की 62 प्रतिशत ही धनराशि खर्च कर पाया है। विकास के लिए जरूरी दूसरे विभाग पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक करीब 71 प्रतिशत और पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने करीब 82 प्रतिशत बजट खर्च किया है। अगर पूरा बजट खर्च किया जाता तो जिले की सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जातीं। लोगों को इसका लाभ मिलता। राजकीय मेडिकल कॉलेज करीब 73 प्रतिशत ही बजट खर्च कर पाया। पूरा बजट खर्च हो जाता तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती थीं। लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में भटकना नहीं पड़ता। शारदा नहर खंड करीब 86 प्रतिशत ही बजट खर्च कर पाया है। नहरों की सही से सफाई नहीं होने से किसानों को सिंचाई का साधन नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

ये विभाग नहीं खर्च सके शत-प्रतिशत धनराशि
विभाग प्राप्त धनराशि (रुपये में) व्यय (रुपये में) अवशेष (रुपये में) खर्च का प्रतिशत
जिला उद्योग 1,60,29,109 9,99,3,931 60,35,178 62.35

पीडब्ल्यूडी खंड एक 2,33,68,36,000 1,67,62,92,293 66,05,43,707 71.73

पीडब्यूडी प्रांतीय खंड 2,05,59,47,569 1,54,68,63,136 50,90,84,433 75.24

राजकीय मेडिकल कॉलेज 13,43,97,000 9,83,97,000 3,60,00000 73.21

शारदा नहर खंड 33,20,87,000 28,64,42,793 4,56,44,207 86.26

नलकूप विभाग 10,44,40,000 9,61,17,887 83,22,113 92.03

-----------

इन विभागों ने किया अच्छा काम
-जिला प्रशासन में डीएम के द्वारा जारी होने वाले मदों में 100 प्रतिशत बजट खर्च किया गया। इस तरह से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपना सौ फीसदी बजट खपा लिया। सीडीओ की ओर से जारी विकास कार्याें के लिए सौ फीसदी बजट खर्च किया गया। कृषि विभाग में भी पूरा बजट खर्च करके किसानों के लिए योजनाओं में रकम लगाई गई।


-----

शासन की ओर से विभागों को विकास कार्य के लिए बजट जारी किया जाता है। इसका इस्तेमाल जरूरत के स्थान पर करना चाहिए। बजट को खर्च करने के लिए पहले से योजना बनानी चाहिए। अगले वित्तीय वर्ष में बजट खर्च करने के लिए कार्य योजनाओं को बनवाकर विकास कार्य कराया जाएगा।

धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed