{"_id":"577bd17c4f1c1b700c7fa9d4","slug":"including-17-teachers-will-abisa-adverse-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीएसए समेत 17 शिक्षकों को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीएसए समेत 17 शिक्षकों को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नगर निकायों की निर्वाचक नामावलियों के संशोधन कार्य में ढिलाई बरतने वाले एबीएसए समेत 17 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। वोटर लिस्टों के संशोधन कार्य की समीक्षा बैठक में डीएम ने निकाय वार कार्य की प्रगति जांची और संबंधित अधिकारियों को यह काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम उपाध्याय ने समीक्षा में पाया कि नगर निकायों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में एक एबीएसए सहित 17 शिक्षक हीलाहवाली करके अपने कार्य का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। इसे राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना मानते हुए उन्होने बीएसए राकेश कुमार को संबंधितों की सेवा पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि बृहस्पतिवार को इस कार्य की दोबारा समीक्षा की जाएगी। यदि कार्मिकों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरते जाने का तथ्य सामने आया तो संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन