फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In volleyball, Diploma Electrical defeated Mechanical team by 2-1.

Shahjahanpur News: वाॅलीबॉल में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल ने मैकेनिकल की टीम को 2-1 से हराया

Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
In volleyball, Diploma Electrical defeated Mechanical team by 2-1.
इंटीग्रल विश्वविद्यालय में खेलकूद के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत करतीं बीएसए दिव्या गुप्ता। स
शाहजहांपुर। सीतापुर मार्ग पर स्थित गुर्री गांव स्थित इंटीग्रल विश्वविद्यालय केंद्र पर 14वीं तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। वाॅलीबॉल में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल की टीम ने बाजी मारी। अतिथियाें ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को हुए समापन समारोह से पहले वाॅलीबॉल का रोमांचक फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल की टीम ने कप्तान उत्कर्ष सक्सेना के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करते हुए डिप्लोमा मैकेनिकल की टीम को 2-1 से पराजित कर बाजी मारी। बालक वर्ग बैडमिंटन डबल्स में डिप्लोमा सिविल के प्रिंस वर्मा और विपिन की टीम विजेता बनीं।
विज्ञापन

डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के छात्र सौरभ और सचिन कुमार की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग के बैडमिंटन में डिप्लोमा सिविल प्रथम वर्ष की छात्रा दुर्रे नजफ विजेता व इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष की छात्रा आस्था उपविजेता रहीं। लंबीकूद में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक राठौर प्रथम, डिप्लोमा सिविल तृतीय वर्ष के छात्र अवजीत कुमार द्वितीय और डिप्लोमा मैकेनिकल प्रथम वर्ष के छात्र विपिन मौर्य तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर फर्राटा दौड़ में डिप्लोमा मैकेनिकल के छात्र वंश त्रिपाठी पहले, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक राठौर दूसरे, डिप्लोमा सिविल तृतीय वर्ष के छात्र अवजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। क्रिकेट के मुकाबले में डिप्लोमा मैकेनिकल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 132 रन बनाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी डिप्लोमा सिविल की टीम ने 72 रन बना पाई।

विजेता टीम के कैप्टन आलोक कुमार ने कप्तानी पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। विजेताओं को मुख्य अतिथि संस्था प्रधान आसिम जफर खान, बीएसए दिव्या गुप्ता, जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल सिंह, प्रवक्त प्रेमशंकर सक्सेना ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम समारोह में डॉ. मोहम्मद नसीम, डॉ. मोहम्मद गयासुद्दीन, खेल प्रभारी इरफान खान, रेहान अली खान, फुरकान अहमद सिद्दीकी, इमरान हुसैन,मोहम्मद फराज खान, मोहम्मद साद, वीरेंद्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

इंटीग्रल विश्वविद्यालय में खेलकूद के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत करतीं बीएसए दिव्या गुप्ता। स

इंटीग्रल विश्वविद्यालय में खेलकूद के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत करतीं बीएसए दिव्या गुप्ता। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed