फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the case of woman's death, a report has been filed against five people including her husband

Shahjahanpur News: महिला की मौत के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Sep 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
In the case of woman's death, a report has been filed against five people including her husband
जलालाबाद। दस जुलाई को गांव नगला नाथ में संदिग्ध परिस्थितियाें में महिला की मौत के मामले में मृतका के भाई ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पति समेत पांच ससुरालियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

थाना कांट के गांव मरहैया निवासी बबलू खान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बहन मेहरबानो की शादी अक्तूबर 2105 में जलालाबाद के गांव मुड़िया नगला नाथ निवासी रिजवान के साथ की थी। शादी में उसने नौ लाख रुपये खर्च किए थे। करीब एक साल से पति व ससुराल पक्ष ने मायके से रुपये लाने की मांग करते हुए बहन को परेशान करने लगे।
विज्ञापन

असमर्थता जताने पर मारपीट शुरू कर दी। दस जुलाई को रात के समय उसके पास बहन की सास जेतुन्ना का फोन आया कि अचानक पेट में दर्द शुरू होने के बाद मेहरबानो की मौत हो गई। उन लोगों के पहुंचने पर बच्चों ने बताया कि मां के साथ मारपीट की गई थी। इससे परेशान होकर मां ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया कि पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। न्यायालय के आदेश पर पति रिजवान, सास जेतुन्ना, ससुर इस्लाम, जेठानी सलमा व देवर उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed