{"_id":"599674180fa58be627c4e6efb8fc14f5","slug":"in-road-actident-two-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
शाहजहांपुर
Updated Sun, 30 Nov 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार दूधिये की मौत हो गई, वहीं कस्बा तिलहर में बाइक की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई।
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव भेदपुर में रहने वाले 60 वर्षीय रामदास रविवार की दोपहर करीब 12 बजे साइकिल से दूध बांटने के लिए नेशनल हाईवे पर गांव नगला हाजू के पास सिंह ढाबा पर दूध देने जा रहे थे। नगरिया मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रामदास घायल हो गए। घायल रामदास को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बीसलपुर (पीलीभीत) क्षेत्र के गांव लुहिचा में रहने वाले 80 वर्षीय श्यामलाल शनिवार की दोपहर तिलहर क्षेत्र के गांव भैंस सराय में रहने वाली अपनी बहन गेंदा के यहां से घर लौट रहे थे। तिलहर में रेलवे स्टेशन के पास बनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल श्यामलाल को तिलहर पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात श्यामलाल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।