{"_id":"6a6a5a2b67de64b31a0812a1","slug":"in-maksudapur-the-driver-parked-his-e-rickshaw-on-the-bridge-and-jumped-into-the-sharda-canal-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-180314-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मकसूदापुर में ई रिक्शा पुल पर खड़ा कर शारदा नहर में कूद गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मकसूदापुर में ई रिक्शा पुल पर खड़ा कर शारदा नहर में कूद गया चालक
विज्ञापन
मकसूदापुर में शारदा नहर पर खड़ा संजीव का ई रिक्शा और मौके पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : 1
पुवायां। बंडा के गांव मकसूदापुर में ई रिक्शा को शारदा नहर पुल पर खड़ा करने के बाद चालक बिलसंडा के मोहल्ला हाथीथाना निवासी संजीव उर्फ मोनू गुप्ता ने नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन पानी ज्यादा होने और तेज बहाव के कारण कोई भी नहर में बचाव के लिए नहीं उतर सका।
संजीव के भाई राजीव गुप्ता ने बताया कि उनका भाई संजीव बिलसंडा में मोमोज का ठेला लगाता था। पैर में इंफेक्शन होने पर डॉक्टर ने मोनू का एक पैर काट दिया था। पैर कट जाने से मोनू काफी आहत थे और कहते थे कि अब वह ठेला नहीं लगा पाएंगे। परिजनों ने उनको समझाया था और कोई अन्य काम करने की सलाह दी थी।
पैर का जख्म सही होने के बाद मोनू ने बुधवार को ही ई रिक्शा खरीदा था। इसके बाद वह बंडा रोड पर निकल आए और शाम को मकसूदापुर आकर नहर में छलांग लगा दी। रात आठ बजे परिजनों को संजीव के नहर में कूदने की जानकारी हो सकी तो परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। बृहस्पतिवार को नहर में संजीव की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि जानकारी मिली है। नहर में पानी बहुत ज्यादा है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर संजीव की तलाश कराई जाएगी। संवाद