फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   in lohiya gram awaas some defalter person eligible

इटौरा में आवास लाभार्थियों की जांच शुरू, मिले कई अपात्र

Thu, 08 Jan 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 08 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
 ददरौल ब्लॉक के लोहिया समग्र ग्राम इटौरा में अपात्रों को आवास स्वीकृत करने संबंधी ग्रामीणों की शिकायत प्रभारी सीडीओ द्वारा कराई गई स्थलीय जांच में सही पाई गई। बृहस्पतिवार को जांच करने इटौरा पहुंचे पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल ने कुछ ऐसे लोगों के पक्के मकान बने पाए जिनके नाम लाभार्थी सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन

झोपड़ियों में गुजर-बसर करने वाले इटौरा के तमाम ग्रामीणों ने पिछले दिनों गांव के ही रहने वाले युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित सिंह और शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फुरकान कुरैशी के साथ प्रभारी सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी से भेंट की थी। उन्हें ज्ञापन देकर गांव में कई अपात्रों को लोहिया आवास स्वीकृत करने की शिकायत करके बीपीएल परिवारों को ही आवास देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

ज्ञापन के साथ आवास के उन 42 लाभार्थियों की सूची भी संलग्न थी जिनके गांव में पक्के मकान या फिर आजीविका के लिए पर्याप्त खेती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने गांव जाकर शिकायतकर्ताओं के बयान लिए। बाद में स्थलीय निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद आवास पाने से वंचित तमाम ग्रामीणों ने उन लाभार्थियों के पक्के मकान दिखाए जिनके नाम आवास की लाभार्थी सूची में भी दर्शाए गए हैं। ग्रामीणों से ऐसे करीब 15 नाम सूची से खारिज करके नियम विरुद्घ तरीके से आवास सूची बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, कांग्रेस नेता रोहित ने जांच पर असंतोष जताते हुए कहा कि बीडीओ और पंचायत सचिव की मिलीभगत से कई अपात्रों को मकानों की धनराशि भी एलाट कर दी गई जिसकी वापसी की अफसरों से मांग की जाएगी।



आवास सूची में कराया जाएगा संशोधन
‘इटौरा में आवास आवंटन में उतनी गड़बड़ियां नहीं मिलीं जितनी शिकायतकर्ताओं ने बताई थीं। कुछ लाभार्थी आवासों के पात्र नहीं पाए गए हैं। ऐसे मामलों की जांच पूरी करके जरूरी हुआ तो आवास सूची में संशोधन कराया जाएगा।’
-वीरपाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed