फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Jalalabad girl family sent back baraat for not bringing a videographer

UP: वीडियोग्राफर नहीं लाने पर लड़की वालों ने लौटा दी बरात, बैठ गया दूल्हे का दिल; फिर 24 घंटे बाद हुआ चमत्कार

Sun, 08 Jun 2025 08:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Jun 2025 08:46 PM IST
सार

कन्या पक्ष ने जयमाल के समय वर पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात वापस ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। पूरी रात दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
In Jalalabad girl family sent back baraat for not bringing a videographer
बरात लेकर जाते बराती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जलालाबाद स्थित सिकंदरपुर गांव में शनिवार की रात आई एक बरात में वीडियोग्राफर नहीं लाने पर कन्या पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और नौबत थाना-दरबार तक पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों की ओर से आगे आए संभ्रांतजनों के समझाने के बाद रविवार को दिन में शादी की रस्में पूरी की गईं।

विज्ञापन

खंडहर गांव के एक युवक की शादी सिकंदरपुर गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार की शाम लड़के वाले बरात लेकर सिकंदरपुर पहुंचे। बरात की आवभगत के बाद द्वारचार की रस्म पूरी हुई और लड़की वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची। इसी बीच किसी ने बरात में वीडियोग्राफर नहीं होने पर आपत्ति की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई और बात यहां तक बढ़ गई कि कन्या पक्ष वालों ने शादी करने से मना कर दिया। काफी कोशिशों के बाद भी बात न बनने पर रात में ही बरात वापस लौट गई। 

विज्ञापन

कन्या पक्ष ने जयमाल के समय वर पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात वापस ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। पूरी रात दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, रविवार को सुबह कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को बैठाकर पंचायत कराई। इसमें कन्या पक्ष के लोगों को किसी तरह समझाकर शादी के लिए राजी किया गया। इस तरह रात में होने वाली शादी की रस्में रविवार दोपहर पूरी होने पर वर पक्ष के लोग दुल्हन साथ लेकर घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed