फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In-charge of health centers will stay at the deployment site at night

रात में तैनाती स्थल पर ही रुकेंगे स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी : डीएम

Thu, 01 Sep 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
In-charge of health centers will stay at the deployment site at night
शाहजहांपुर। सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों के रात में अपने केंद्र पर न रुकने की शिकायतों का डीएम ने संज्ञान लिया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रात में अपने केंद्र पर ही रुकेंगे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी के केंद्र पर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि से संबंधित लंबित भुगतान शीघ्र कराएं। जननी सुरक्षा में अधिक भुगतान लंबित होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एक सप्ताह में भुगतान कराने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर एमओआईसी कलान को चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। परिवार नियोजन सेवाओं में कलान, आईयूसीडी में निगोही, एचआईएमएस में कलान की सबसे खराब प्रगति होने पर सुधार के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण में शिथिलता बरतने पर एमओआईसी, खुटार को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण में शाहजहांपुर नगरीय क्षेत्र की खराब स्थिति पर निर्देशित किया कि माइक्रो प्लान बनाकर टीकाकरण की गति को बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed