फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ...if not the history of bloody Taliban then what should I sing?

Shahjahanpur News: ...खूनी तालिबानों का इतिहास नहीं तो क्या गाऊं

Wed, 05 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
...if not the history of bloody Taliban then what should I sing?
शाहजहांपुर में कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करते डॉ.हरिओम पवार। स्रोत: आयोजक - फोटो : reasi
शाहजहांपुर। मुमुक्षु महोत्सव के समापन व स्वामी चिन्मयानंद के जन्मदिन पर विराट कवि सम्मेलन में देर रात तक काव्य की रसधारा बहती रही। कवियों ने अपनी रचनाओं से खूब धूम मचाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इसके बाद सुप्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पवार ने अपनी कविताओं से पूरे माहौल में ओज का संचार किया। उन्होंने सुनाया-पैरों में अंगारे बांधे सीने में तूफान भरे, आंखों में दो सागर आंजे कई हिमालय शीश धरे, मैं धरती के आंसू का संत्रास नहीं तो क्या गाऊं, खूनी तालिबानों का इतिहास नहीं तो क्या गाऊं।
विज्ञापन

गाजियाबाद से आईं कवयित्री मुस्कान शर्मा माधुरी ने सुनाया-प्रेम में पाना चाहते हो तो प्रेम में खोना भी सीखो, निश्छल और निस्वार्थ भाव से किसी का होना भी सीखो। संचालन कर रहे हास्य कवि डॉ. सर्वे अस्थाना ने सुनाया-रिश्तों में तकरार बहुत है, लेकिन इनमें प्यार बहुत है। सारी दुनिया खुश रखने को बस अपना परिवार बहुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीतकार डॉ. इंदु अजनबी, कवयित्री सरिता वाजपेयी, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, विजय ठाकुर, प्रदीप बैरागी ने काव्यपाठ किया। पूर्व में ओज के डीएम ने वरिष्ठ कवि डाॅ. हरिओम पवार का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कवि सर्वेश अस्थाना का सचिव डाॅ. अवनीश मिश्रा, मुस्कान शर्मा का डाॅ. मेघना मेंहदीरत्ता, सरिता बाजपेयी का डाॅ. मीना शर्मा ने स्वागत किया। अशोक अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. आरके आजाद, डाॅ. अमीर सिंह यादव, प्राचार्य डाॅ. जेएस ओझा, नगर आयुक्त डाॅ. विपिन कुमार मिश्रा, प्रो. अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करते डॉ.हरिओम पवार। स्रोत: आयोजक

शाहजहांपुर में कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करते डॉ.हरिओम पवार। स्रोत: आयोजक- फोटो : reasi

शाहजहांपुर में कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करते डॉ.हरिओम पवार। स्रोत: आयोजक

शाहजहांपुर में कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करते डॉ.हरिओम पवार। स्रोत: आयोजक- फोटो : reasi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed