फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband committed suicide by hanging himself his wife did not let him break gate In Shahjahanpur

Shahjahanpur: पत्नी नहीं तोड़ने दे रही थी गेट... फंदे से लटके पति की चली गई जान; देवर ने भाभी पर लगाए ऐसे आरोप

Fri, 18 Apr 2025 09:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Apr 2025 09:10 PM IST
सार

छोटे भाई ने बताया कि भैया राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। भाई के तीन बच्चे हैं। बेटी आरुषी की उम्र पांच साल, संतोषी की उम्र डेढ़ साल और बेटे आरव की उम्र तीन साल है।

विज्ञापन
Husband committed suicide by hanging himself his wife did not let him break gate In Shahjahanpur
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में घरेलू कलह के चलते चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू ने बृहस्पतिवार शाम कमरे में पंखे के कुंडे से लटककर अपनी जान दे दी। शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पर आए सोनू के भाई नन्हे ने आरोप लगाया कि जब लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तो भाभी ने ऐसा नहीं करने दिया। समय से अगर भाई को फंदे से उतार लिया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन


नन्हे ने बताया कि भाई सोनू की शादी तिलहर के रानी खिरिया गांव की पूजा के साथ हुई थी। होली से पहले भाई को उसके ससुराल वालों ने पीटा था। भाभी ने भैया पर महिला थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। उस मामले में गणमान्य लोगों की मौजूदगी में भैया-भाभी के बीच समझौता हो गया था। नन्हे ने बताया कि अभी दो-तीन दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भाभी ने भाई को मारा था। इससे क्षुब्ध होकर ही भैया ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। नन्हे ने बताया कि भाभी अधिकतर अपने मायके में ही रहती थीं। इस कारण भाई काफी तनाव में रहता था।
विज्ञापन


नन्हे के मुताबिक अगर भाभी दरवाजा तोड़ने देतीं तो शायद भाई की जान बच जाती। करीब आधा घंटा देरी के बाद खिड़की की जाली तोड़कर अंदर जाकर दरवाजा खोला गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। भाई राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। भाई के तीन बच्चे हैं। बेटी आरुषी की उम्र पांच साल, संतोषी की उम्र डेढ़ साल और बेटे आरव की उम्र तीन साल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम पवन शर्मा ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम भेज दिया गया है। तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed