फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Houses of three real brothers burnt due to fire, woman unconscious

Shahjahanpur News: आग लगने से तीन सगे भाइयों के घर जले, महिला बेहोश

Wed, 24 Apr 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Houses of three real brothers burnt due to fire, woman unconscious
गांव जठियापुर में आग बुझाता युवक। संवाद
पुवायां। क्षेत्र में मंगलवार शाम आंधी के दौरान आग लग जाने से तीन सगे भाइयों के घर जल गए। एक भाई का लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने गांव के लोगों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम गांव जठियापुर खुर्द निवासी रामविनोद खेत पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी ओमवती थी। अचानक तेज आंधी के दौरान अज्ञात कारणों से रामविनोद के घर आग लग गई। आग लगने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आंधी के कारण आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय, यूपी-112 पुलिस और फायर ब्रिगेड प्रभारी आकाश सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच आग ने रामविनोद के भाई अर्जुन और राधेश्याम के घरों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


काफी देर बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा रहा। इस बीच रामविनोद के घर रखे 50 हजार रुपये, 45 क्विंटल गेहूं, पायल, कुंडल, नथुनिया, झुमकी सहित सारा घरेलू सामान जल गया। अर्जुन और राधेश्याम के घर भी सारा घरेलू सामान जल गया। आग और धुएं की चपेट में आकर रामविनोद की पत्नी ओमवती बेहोश हो गई। 108 सेवा की एंबुलेंस से उनको सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उनकी हालत ठीक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के दौरान ही गांव रतनपुर कुंडा निवासी स्वदेश कुमार शर्मा के खेत में नरई में आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed