फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holi played with gulal and perfume, Shyam devotees danced

गुलाल और इत्र से खेली होली, थिरके श्याम भक्त

Wed, 16 Mar 2022 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Holi played with gulal and perfume, Shyam devotees danced
सतरंगी निशान शोभायात्रा में एक दूसरे के गुलाल लगाती महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत सोमवार को सतरंगी निशान शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होकर प्रताप एन्क्लेव स्थित श्याम मंदिर पहुंचने पर शोभयात्रा का समापन हुआ। इस बीच श्याम भक्तों ने रंग, गुलाल व इत्र से होली खेली। श्याम बाबा के भजनों पर भक्त थिरक उठे।
विज्ञापन

श्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम सेवा समिति व श्री श्याम सखी परिवार ने संयुक्त रूप से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव मनाया। सोमवार को सुबह सभी संस्थाओं से जुड़े सदस्य और श्याम बाबा के भक्त बाबा बनखंडी मंदिर पर एकत्रित हुए। जहां से सतरंगी निशान शोभायात्रा निकली। आगे-आगे श्याम भक्त अपने हाथों में झंडी लेकर चल रहे थे। बीच में रथ पर सवार श्याम बाबा की प्रतिमा रही। उसके पीछे भी तमाम श्याम भक्तों का रेला चल रहा था। इनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग सभी शामिल थे और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेलते हुए चले।
विज्ञापन

डीजे पर बजते श्याम बाबा के भजनों पर सभी ने नृत्य किया। जगह-जगह इत्र व फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। धीरे-धीरे शोभयात्रा प्रताप एन्क्लेव स्थित खाटू श्याम मंदिर में पहुंच गई। जहां पर पूजन के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद भंडारा हुआ। शोभयात्रा में कैलाश नारायण अग्रवाल, कुंज बिहारी, हितेश, संजय रवि, मनीष, अमित, डॉ. रवि मोहन, निखिल रमन, कुलदीप, नीतू, पूजा, जितेंद्र, अशोक अग्रवाल, गोविंद राम, डॉ. गौरव कौशल, अंशुमान अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, प्रेम अग्रवाल, रूपेश बोरा आदि शामिल रहे।

शाहजहांपुर में निकाली गई सतरंगी निशान शोभायात्रा में निशान लेकर चलते खाटू श्याम भक्त । संवाद

शाहजहांपुर में निकाली गई सतरंगी निशान शोभायात्रा में निशान लेकर चलते खाटू श्याम भक्त । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

सतरंगी निशान शोभायात्रा में शामिल खाटू श्याम बाबा की झांकी।  संवाद

सतरंगी निशान शोभायात्रा में शामिल खाटू श्याम बाबा की झांकी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

सतरंगी निशान शोभायात्रा में खाटू श्याम बाबा का जय जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

सतरंगी निशान शोभायात्रा में खाटू श्याम बाबा का जय जयकार करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed