फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   holi in school

स्कूलों में मचा होली का हुड़दंग

Wed, 04 Mar 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 04 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
holi in school
होली के हुड़दंग के साथ बुधवार को शिक्षण संस्थाओं में त्योहार का अवकाश घोषित कर दिया गया। छुट्टी की घंटी बजते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े और उन्होंने अपने सहपाठियों को अबीर-गुलाल से पोतना शुरू कर दिया। साथ ही पानी वाले रंगों से भी जमकर होली खेली। शिक्षक-शिक्षिकाओं के मना करने के बावजूद बच्चों ने होली का हुड़दंग जमकर मचाया। जो थोड़ी-बहुत कसर बची वह उन्होंने रिक्शों, बसों और अपनी वैन में पूरी की। बाजार में मोबाइक पर रंगे-पुते बच्चे खूब देखने को मिले।
विज्ञापन

होली की मौज मस्ती में बच्चे कहां पीछे रहने वाले थे। इसलिए वह जब स्कूल पहुंचे तो पूरी तैयारी से थे। पढ़ाई-लिखाई में कहां मन लगने वाला था। जैसे ही स्कूल में छुट्टी की घंटी टनटनाई कि बच्चे बुरा ना मानो होली है कहते हुए हाथों में रंग लिए सहपाठियों की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने जमकर होली खेलनी शुरू कर दी। देखते ही देखते स्कूल का वातावरण ही बदल गया। एक-दूसरे को रंगने में जुटे बच्चे रंगों से सराबोर हो चुके थे और उनकी चमचमाती यूनीफार्म भी रंग-बिरंगी हो चुकी थी।
विज्ञापन

स्कूल से रंग खेलने के बाद उन्होंने अपने रिक्शे, वन और बस में भी धमाल मचाया। हंसते-खिलखिलाते बच्चे होली की मौज-मस्ती में पूरी तरह डूब चुके थे। इस मामले में छात्राएं भी पीछे नहीं थीं और उन्होंने भी जमकर होली खेली। स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को तिलक लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed