शाहजहांपुर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालयी हॉकी पुरुष टूर्नामेंट में चैंपियनशिप जीतकर लौटने पर जीएफ कॉलेज की टीम का स्वागत किया गया। टूर्नामेंट मुरादाबाद के महाराजा हरिश्चंद्र कॉलेज में हुआ था। इसमें जीएफ कॉलेज की टीम ने सेमीफाइनल में राजकीय रजा कॉलेज रामपुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। फाइनल मुकाबला में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद को जीएफ कॉलेज की टीम ने 4-2 से हराकर चैंपियनशिप हासिल कर ली। टीम के कप्तान अमन कुमार, उपकप्तान मोहम्मद हारिस रहे। अन्य खिलाड़ियों में कौशल कुमार, मनीष कुमार, मोहम्मद अनस इदरीसी, अनुराग पाल, मानवेंद्र सिंह, शिवओम, महकार अली, नंदकिशोर, मोहम्मद एहतिशाम, शिवम वर्मा, प्रवेंद्र वर्मा, अवनीश आदि शामिल रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने कॉलेज की टीम को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, हॉकी क्लब अध्यक्ष डॉ. तुफैल खान मौजूद रहे। संवाद