फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hockey ground file reached Finance Ministry

Shahjahanpur News: वित्त मंत्रालय के पास पहुंची हॉकी मैदान की फाइल

Mon, 14 Jul 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hockey ground file reached Finance Ministry
शाहजहांपुर का टाउन हॉल  हॉकी  मैदान। संवाद
शाहजहांपुर। टाउनहॉल हॉकी मैदान के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। हॉकी मैदान के सुंदरीकरण और एस्ट्रो टर्फ बनाने के लिए फाइल वित्त मंत्रालय के पास पहुंच गई। जल्द ही धनराशि रिलीज होने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है। हॉकी मैदान बनने से खिलाड़ियों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

हॉकी मैदान बरेली मंडल समेत काफी दूर-दूर तक प्रसिद्ध रहा है। यहां पूर्व में प्रत्येक वर्ष प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी टीमें खेलने आती थीं। कुछ वर्ष पहले प्रशासन ने खेल मैदान को नजूल की भूमि बताकर अपने कब्जे में ले लिया था। फिर जमीन को खेल विभाग को स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन

मैदान को फिर से हरा-भरा बनाने के साथ ही एस्ट्रो टर्फ बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। लखनऊ की टीम ने सर्वे कर अपनी रिपोर्ट भी दे दी थी। प्रारंभ में 7.32 करोड़ का बजट था, लेकिन सर्वे होने के बाद 13.83 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया। खेल विभाग के अधिकारी के अनुसार, टाउन हाल मैदान की फाइल वित्त मंत्रालय के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी धनराशि जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। इसके बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मैदान पर एस्ट्रो टर्फ बनने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed