Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindu went on the road to protect its progeny

गोवंश की रक्षा को सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

Mon, 07 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 07 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hindu  went on the road to protect its progeny
बरसी - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली में गोरक्षा महाकुंभ के दौरान गोलीकांड में गोरक्षकों की मौत की पचासवीं बरसी पर सोमवार को गोवंश की रक्षा के लिए हिंदूवादी संगठन सड़क पर उतरे। उन्होंने भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर संपूर्ण देश में गोहत्या बंदी कानून लागू करने की मांग दोहराई। 
प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, गोवंश हत्या एवं मांस निर्यात निषेध परिषद आदि संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकुमार सक्सेना ने कहा कि वर्ष 1966 में आज ही के दिन दिल्ली में आयोजित गोरक्षा महाकुंभ में तत्कालीन सरकार के कहने पर हुए गोलीकांड में प्राणों की आहुति देने वाले कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

ज्ञापन में राष्ट्रीय स्तर पर गोवंश हत्या पर बंदी लागू करने, गाय को राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक धरोहर घोषित करने, देशी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र खोलने, बैल आधारित कृषि, परिवहन, उद्योगोें को बढ़ावा देने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में बजरंग दल के बृज प्रांत संयोजक अनुज सिंह, विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी, विहिप गोरक्षा विभाग के जिला संरक्षक अनंग पाल सिंह, अखिल भारतीय गोविज्ञान परीक्षा के बृज प्रांत संयोजक युगेश कृष्ण, नंद किशोर शुक्ल, अश्विनी शर्मा, शैलेश शुक्ल, अमित कुमार, सूर्योदय शुक्ल, पंकज सिंह चौहान, आलोक शुक्ल, डॉ. कमलेश सक्सेना, राघवेंद्र शुक्ल, केशवराम तिवारी, सुभाष चंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed