फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   high voltage drama ends after 88 hours

88 घंटे बाद खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, टॉवर से उतरे दोनों ग्रामीण

Wed, 17 Oct 2018 10:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 17 Oct 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को मनवाने के लिए रविवार सुबह से टॉवर पर चढ़े कलान के दोनों ग्रामीणों का हाईवोल्टेज ड्रामा 88 घंटे बाद खत्म हो गया। टॉवर से दोनों के पास से खाने का सामान फेंक देने और पेयजल खत्म हो जाने की वजह से दोनों बुधवार रात नौ बजे नीचे उतर आए। दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों के टॉवर से नीचे उतर आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन

कलान निवासी मुन्ना सिंह और रविंद्र आजाद को टॉवर से नीचे उतारने के लिए एसडीएम विजय शर्मा व सीओ शिवशंकर दुबे बुधवार सुबह एक बार फिर पहुंचे लेकिन उन लोगों ने बात नहीं मानी। दोनों अधिकारी मौके से चले गए और शाम तीन बजे मुन्ना के पिता रामपाल और रविंद्र आजाद के पिता नेत्रपाल व अन्य रिश्तेदारों को लेकर टॉवर के नीचे पहुंचे। उन लोगों ने कहा कि सारी मांग पूरी कर दी गई हैं अब वह लोग नीचे उतर आएं लेकिन आजाद ने नीचे उतरने से मना कर दिया। उसने पिता से कहा कि अधिकारी गुमराह कर रहे हैं, यदि नीचे उतरे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर देंगे। उसने कहा कि मुन्ना की जमीन कब्जा मुक्त कराने के साथ ही उसकी नींव भरवाई जाए और कब्जेदारों ने एक साल पहले घर में घुसकर मारपीट की थी उन कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी कॉपी दिखाई जाए, तब वह लोग उतरेंगे। देर शाम तक मानमनौब्बल करके हार चुके प्रशासन ने शाम सात बजे बिजली विभाग के चार कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें दो सब इंस्पेक्टर के साथ टॉवर पर चढ़ा दिया, ताकि दोनों को सकुशल नीचे उतारा जा सके लेकिन वह लोग टावर पर और ऊंचाई पर चढ़ गए, अंधेरा होने के कारण उनके उतारने के प्रयास विफल हो गए और बिजली कर्मचारियों को खाली हाथ नीचे उतरना पड़ा। हालांकि बिजली कर्मचारियों ने उनके टॉवर पर चढ़े रहने के लिए 15 दिन के खाने के लिए जुटाए गए सामान को नीचे फेंक दिया और वह प्लेटे भी खोल दी, जिस पर यह लोग बैठ रहे थे। केवल एक प्लेट सबसे ऊंचाई पर रह गई थी, जिस पर यह लोग बैठे थे। रात करीब 8:30 बजे रविंद्र आजाद बात करने के लिए टॉवर से नीचे आया, इसके बाद नौ बजे मुन्ना सिंह भी नीचे आ गया तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


टॉवर पर चढ़े दोनों लोगों की मांगे पूरी कर दी गई हैं, उन्हें उतारने के लिए बिजली कर्मचारियों को टॉवर पर चढ़ाया गया था, लेकिन वह लोग और ऊंचाई पर चढ़ गए। उनका खाने का सामान और चादर आदि नीचे फेंक दिया गया था। इसके बाद वह लोग एक -एक करके रात नौ बजे टॉवर से नीचे आ गए। दोनों को मेडिकल के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय शर्मा, एसडीएम  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed