फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Help farmers leave the Congress Movement"

‘किसानों की मदद को कांग्रेस छेड़ेगी आंदोलन’

Mon, 13 Apr 2015 11:40 PM IST
खुदागंज।
खुदागंज। Updated Mon, 13 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
"Help farmers leave the Congress Movement"
कांग्रेस के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि किसानों की फसलों की बर्बादी की कोई सुध लेने वाला नहीं है। किसानों की मदद के लिए कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेडे़गी।
विज्ञापन

वह नगर स्थित शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा के पास ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर में निकाली गई पदयात्रा के समापन के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुन्ना ने कहा अतिवृष्टि और ओले से नष्ट गेहूं की फसल से किसान बर्बाद हो गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार मुआवजे के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। प्रदेश में फसलों की बर्बादी से कुंठित किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री खामोश हैं। केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल के माध्यम से किसानों की जमीन पर बिल्डरों का कब्जा कराना चाहती है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रभारी इकबाल अहमद खां ने कहा कि कांग्रेस किसानों और जनता की समस्याओं के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। पदयात्रा में दिनेश द्विवेदी, जगदीश प्रसाद गंगवार, इलियास अंसारी, मो. कोनैन अंसारी, विश्वदीप अवस्थी रमेश मिश्रा, वीरेंद्रपाल सिंह, नबाज अख्तर खां, गजेंद्र सिंह , चिरंजीव शुक्ला आदि शामिल रहे। पदयात्रा का शुभारंभ महादेवन मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशू ने जाना किसानों का दर्द
शाहजहांपुर। बेमौसम बारिश से तबाह हुई किसानों की फसल को देखने के लिए सपा नेता अजय पांडेय ‘अंशू’ कलान, परौर  और मिर्जापुर क्षेत्र में पहुंचे। अंशू ने किसानों का दर्द साझा करते हुए उन्हें मुआवजा की धनराशि दिलाने का आश्वासन भी दिया। अंशू ने अपने साथी दीपक सक्सेना के साथ नरसुइया और थरिया किसानों के खेतों में जाकर बर्बाद हुई फसलों को देखा। कहा कि वे मुख्यमंत्री तक किसानों की पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed