{"_id":"605101628ebc3e593b4023d5","slug":"health-shahjahanpur-news-bly4408321133","type":"story","status":"publish","title_hn":"6494 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6494 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगलवार को बाबा विश्वनाथ यात्री निवास समेत 69 केंद्रों पर 6494 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 60 साल के बुजुर्ग व 45 वर्ष से ऊपर के मरीजों के साथ ही दूसरी डोज लगने वाले शामिल रहे।
बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 298 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, उप नगर आयुक्त आशुतोष कुमार दुबे आदि अधिकारी और कर्मचारियों को टीका लगा। इसके अलावा जिला अस्पताल समेत ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मंगलवार को 66 सरकारी व तीन प्राइवेट अस्पतालों में बने केंद्रों पर 6494 लोगों का टीकाकरण किया गया।