{"_id":"5ed155698ebc3e902f36d9ea","slug":"health-shahjahanpur-news-bly407474147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में हंगामा, गाड़ी के आगे लेटा किशोरी का पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में हंगामा, गाड़ी के आगे लेटा किशोरी का पिता
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में गाड़ी के आगे लेटा किशोरी का पिता ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया। दरअसल थाना पुवायां पुलिस ने लापता किशोरी को तलाशने के बाद मेडिकल कॉलेज के हेल्पलाइन सेंटर में रखा था। शुक्रवार को उसकी अदालत में पेशी होनी थी। परिजन ने पुलिस पर विपक्षियों की मदद करने वाले एक व्यक्ति की गाड़ी में किशोरी को ले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। युवती का पिता गाड़ी के आगे लेट गया। बाद में पुवायां पुलिस दूसरी गाड़ी में किशोरी को बैठाकर अदालत ले गई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को 20 मई की रात कुछ लोग बहला फुसलाकर ले गए थे। मामले में युवती के पिता की ओर से गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 24 मई को किशोरी को तलाश कर लिया। उसे मेडिकल के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया और यही महिला कांस्टेबल की सुपुर्दगी में हेल्पलाइन सेंटर में रखा गया था। शुक्रवार को उसकी पेशी अदालत में होनी थी। महिला कांस्टेबल के साथ एक प्राइवेट कार में किशोरी को जैसे ही बैठाया गया उसके परिवार वालों ने विपक्षियों की मदद करने वाले व्यक्ति गाड़ी में होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। युवती का पिता गाड़ी के आगे लेट गया और खुद के साथ किशोरी को भेजने की बात कहने लगा। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुवायां थाने में तैनात एक दरोगा और तीन सिपाही दूसरी गाड़ी से राजकीय मेडिकल कॉलेज आ गए। आरोप है कि इस गाड़ी में भी वही व्यक्ति बैठा हुआ था। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए किशोरी को गाड़ी में बैठा लिया और लेकर चले गए। किशोरी का पिता काफी दूर तक गाड़ी के पीछे भाग कर भी गया।
किशोरी के परिजन उसे अपने साथ ले जाने की मांग कर रहे थे। आज उसकी पेशी अदालत में होनी थी। अदालत के आदेश के बाद ही किशोरी को किसी की सुपुर्दगी में दिया जा सकता है। गाड़ी में विपक्षियों के मददगार होने के बाद गलत है।जसवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां