फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Head constable commits suicide by shooting himself on the forehead

हेड कांस्टेबल ने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या की

Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Head constable commits suicide by shooting himself on the forehead
श्यामवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कासगंज के शहर कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर कॉलोनी निवासी हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह यादव (45) ने बुधवार रात लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। श्यामवीर ने रात में शराब पीने से रोकने पर अपनी पत्नी मंजू यादव को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। सुबह उसकी लाश कमरे में चारपाई पर पड़ी मिली।
विज्ञापन

मूलरूप से एटा जिले के थाना जलेसर के गांव कुसैत निवासी श्यामवीर ने कासगंज में मकान बनवा रखा था। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में तैनात थे। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र की ओसीएफ कॉलोनी में क्वार्टर में रहते थे। उनका परिवार कासगंज में रहता है। होली के बाद से श्यामवीर लगातार शराब पी रहा था। 22 मार्च से वह ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। बताते हैं कि तीन दिन से उन्होंने अपने क्वार्टर का दरवाजा नहीं खोला था। इसके चलते खाना बनानेे वाली महिला ने फोन कर श्यामवीर के बड़े भाई को जानकारी दी।
विज्ञापन

श्यामवीर की भाभी ने पत्नी मंजू यादव को सूचना दी थी। उस समय मंजू आगरा में थी। वहीं से उसने फोन से संपर्क साधा तो उसका कॉल रिसीव नहीं किया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते दो दिन पहले मंजू ओसीएफ स्थित क्वार्टर में आ गई थी। पुलिस के मुताबिक, बुुधवार रात शराब पीने को लेकर पत्नी का श्यामवीर से विवाद हो गया। श्यामवीर ने मंजू को घर से निकालकर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक खटकाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। तब मंजू ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रात गुजारी। इस बीच श्यामवीर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर ली। सुबह मंजू घर लौटी और उसने दरवाजा खटकाया। अंदर कोई आहट न होने पर आसपास रहने वाले पुलिसकर्मियों को जानकारी दी।
काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला तो सदर बाजार थाने को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने कूलर के ऊपर से चढ़कर अंदर से दरवाजा खोला। पुलिस कमरे में पहुंची तो श्यामवीर का शव चारपाई पर पड़ा था और पास में रिवाल्वर मिली। रिवाल्वर से एक गोली चली थी। शेष पांच गोलियां रिवाल्वर के चैंबर में फंसी मिलीं। सूचना पाकर सीओ सिटी सरवणन टी. ने पहुंचकर मौके पर जांच की।
नवंबर में लाइन भेजा गया था श्यामवीर
मुरादाबाद की एसओजी में रहे श्यामवीर ने बरेली के थानों और जीआरपी में भी ड्यूटी की। चार साल पहले उसकी जनपद में आमद हुई थी। नवंबर 2021 में उसे सदर बाजार थाने से पुलिस लाइन भेजा गया था। तब से वहीं पर ड्यूटी कर रहा था।
तबीयत खराब होने की बात कह मांगी थी छुट्टी
श्यामवीर सिंह यादव ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए तीन दिन की छुट्टी मांगी थी। मंजू ने बताया कि वह खुद आरआई के नाम प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस लाइन गई थी। लेकिन, उन्हें छुट्टी देने से इनकार कर दिया गया। मंजू ने छुट्टी का प्रार्थना पत्र दिखाते हुए बताया कि सीएल देने से मना करते हुए श्यामवीर को लेकर आने की बात कही गई थी।
शराब लाने से इनकार करने पर घन से निकाली थी पत्नी
मंजू यादव ने बताया कि पति कई दिन से लगातार शराब पी रहे थे। वह उनसे मना कर रही थी। हर रोज खुद दारू लेने जाते थे, लेकिन बुधवार रात उसे शराब लेने भेज रहे थे। कहा था कि आज पी ले रहे हैं, कल से ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। शराब लाने से मना करने पर रात दस बजे धक्के देकर घर से निकाल दिया।
पति का फोटो देखकर बिलख पड़ी मंजू
मंजू और श्यामवीर के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा 14 साल का है। सभी कासगंज में रहते हैं। बृहस्पतिवार को पति का फोटो देखकर मंजू बिलख पड़ी। उसने अपने परिजन को भी खबर देकर बुला लिया। उधर, शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
ओसीएफ क्वार्टर में रहते हैं सिपाही
आयुध वस्त्र निर्माणी में कर्मचारियों की कमी के चलते काफी क्वार्टर खाली पड़े हैं। इन क्वार्टर में पुलिसकर्मियों ने आशियाना बना लिया है। बताते हैं कि निर्माणी के अधिकारियों से निवेदन करने के बाद रहने की अनुमति मिली है। सिपाहियों के रहने से कॉलोनी में चोरी की वारदातों पर अंकुश लग गया है, अन्य आपराधिक गतिविधियां भी बंद हो गईं।

सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या की है। शराब को लेकर श्यामवीर का पत्नी से विवाद हुआ था। आरआई द्वारा छुट्टी नहीं दिए जाने की बात की जानकारी नहीं है। - संजय कुमार, एसपी सिटी

मृतक श्यामवीर की शोकाकुल पत्नी

मृतक श्यामवीर की शोकाकुल पत्नी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

सिपाही के आत्महत्या करने के बाद मौके पर पड़ताल करती पुलिस। संवाद

सिपाही के आत्महत्या करने के बाद मौके पर पड़ताल करती पुलिस। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed