{"_id":"5813526c4f1c1b5e1dbc182c","slug":"havan-puja-celebrated-god-dnwantri-jubilee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन पूजन से मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन पूजन से मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपाठी आयुर्वेद भवन में संकल्प संस्था का आयोजन
संकल्प संस्था की ओर से आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य दिवस हवन पूजन के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
खिरनीबाग स्थित त्रिपाठी आयुर्वेद भवन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय जीवन विज्ञान आयुर्वेद और योग में व्यक्ति के पूर्ण स्वास्थ्य, निरोग और प्रसन्नता का मर्म छिपा है। आयुर्वेद की समग्रता और वैज्ञानिकता के कारण ही आज इसकी विश्वव्यापी स्वीकृति और उपयोगिता बनी हुई है। इससे पूर्व संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात श्री दैवी संपद संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिनाथ झा, डॉ. सत्येंद्र पाठक, करुणा शंकर त्रिपाठी, हरिमोहन झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। कार्यक्रम में आईआईएमए के अध्यक्ष डॉ. परवेज अख्तर, डॉ. अनुराग अग्रवाल, हिमांशु पाराशरी, डॉ. मृदुल सक्सेना, दिनेश चंद्र फुलाश, प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, सुशील मिश्रा, ज्ञानेश चंद्र मिश्रा, कमल चतुर्वेदी, संजीव अग्निहोत्री, सुभाष अवस्थी, आलोक द्विवेदी, ललित गर्ग, डॉ. इंदु अजनबी, डॉ. शरद चद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक और गणमान्य मौजूद रहे।
योग साधकों ने मनाई धनतेरस
पतंजलि योग समिति के बैनर तले किडजी स्कूल में धनतेरस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मदनलाल पाठक ने आयुर्वेद और योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षक अनिल गुप्ता ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम के बारे में उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम में विश्वनाथ शर्मा, ओम प्रकाश मिश्रा, नरेंद्र गुप्ता, अभिनव ओमर, मंजू गुप्ता, रोशनी गुप्ता, राकेश सिंह, सोनी सिंह, चांदनी सिंह, ज्ञानेश्वर गुप्ता, ज्ञानेश मिश्रा, ओएन सक्सेना आदि मौजूद रहे।