{"_id":"6a95dd496aeea6f4220a8fc2","slug":"haryana-police-raid-bullion-trader-questioned-for-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-183283-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हरियाणा पुलिस का छापा...घंटों की गई सराफा व्यापारी से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हरियाणा पुलिस का छापा...घंटों की गई सराफा व्यापारी से पूछताछ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हरियाणा प्रांत के हिसार जिले की पुलिस रविवार शाम चोरी के मामले में एक आरोपी के साथ शाहजहांपुर आई। यहां चौक कोतवाली क्षेत्र के एक सराफा व्यापारी से घंटों पूछताछ की। कोई सुराग न मिलने पर वारंट लेकर आने की बात कहकर लौट गई।
हिसार जिले की एचएमटी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक बड़ी चोरी की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि करीब दस तोला सोने की ज्वेलरी चोरी हुई। पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज व सर्विलांस की मदद से एक आरोपी पकड़ा।
पूछताछ में ज्वेलरी खरीदने में शाहजहांपुर के एक सराफा व्यापारी का नाम आया। रविवार को हरियाणा पुलिस शाहजहांपुर आई थी, साथ में आए आरोपी से दुकान की तस्दीक कराई, फिर सराफ व्यापारी से घंटों पूछताछ की गई। ज्वेलरी की खरीद की जानकारी की गई। देर शाम हरियाणा पुलिस लौट गई। लेकिन पुलिस दोबारा आने की बात कही।
विज्ञापन
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि चोरी के मामले में हरियाणा पुलिस शाहजहांपुर आई थी। यहां एक सराफ व्यापारी से पूछताछ कर चली गई है।