फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hardoi's youth dies in suspicious condition in Puwayan

हरदोई के युवक की पुवायां में संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 07 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hardoi's youth dies in suspicious condition in Puwayan
पुवायां (शाहजहांपुर)। हरदोई के थाना पिहानी के गांव बरमौला निवासी 30 वर्षीय रामलड़ैते उर्फ ननकू का शव पुवायां के गांव जेबां में एक मंदिर के पास पड़ा मिला है।
विज्ञापन

रामलड़ैते के मामा सुशील कुमार जेबां में रहते हैं। सुशील कुमार के अनुसार रामलड़ैते मंगलवार शाम उनके घर आया था। सुशील के अनुसार रामलड़ैते शराबी प्रवृत्ति का है। मंगलवार को उसके पास सल्फास की एक डिब्बी भी थी। इस कारण उन्होंने रामलड़ैते को घर में नहीं घुसने दिया और घर लौटने को कहा। इसके बाद रामलड़ैते चला गया।
विज्ञापन

रात में पुलिस को सूचना मिली कि जेबां में एक मंदिर के पास युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच 108 सेवा की एंबुलेंस से युवक को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशील ने पुलिस को जानकारी दी और भांजे का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सूचना पाकर रामलड़ैते के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव घर ले गए। फिलहाल कोई आरोप भी नहीं लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed