फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hanged to woman

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 21 Mar 2022 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
hanged to woman
सुआली का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव कुइयाकटैया निवासी मायाप्रकाश की पत्नी सुआली फंदे से लटक गई। मृतका के भाई गौतम ने बहनोई समेत छह लोगों पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी राजेंद्र ने 26 वर्षीय बेटी सुआली की शादी छह साल पहले कांट के कुइया कटैया निवासी मायाप्रकाश के साथ की थी। दहेज में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन, सुसरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह आए दिन सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार को दहेज के लिए सुआली को फंदे पर लटकाकर मार दिया। शाम करीब छह बजे मृतका के भाई गौतम को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजन रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। उन्हें शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई गौतम ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही सुआली को दहेज कम लाने का ताना दिया जाता था। शनिवार सुबह ही बहन ने अपने मामा कमलेश को फोन कर सूचना दी थी कि पति व उसके परिजन दहेज के लिए उसे मारकर लटका देंगे। तहरीर आने पर पुलिस ने सुआली के पति मायाप्रकाश, सास, तुलसीराम, विजय, रजनी और राजकुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव उल्फतनगर इशहाक अली की पत्नी रिहाना का शव शनिवार को फंदे से लटकता मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां ने थाने पर तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव थरिया निवासी मुरादो ने अपनी पुत्री रिहाना की शादी तीन वर्ष पहले इशहाक के साथ की थी। इशहाक फेरी लगाकर सुरमा बेचता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुरालीजन दस लाख की नकदी और बाइक की मांग कर रहे थे। इनकार करने पर रिहाना को प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए शनिवार को फंदे पर लटकाकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed