{"_id":"a1c92355f6a5c4e0067c0dab92ecc09e","slug":"guru-teg-bahadur-s-martyrdom-day-decorated-diwan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर सजाया गया दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर सजाया गया दीवान
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर कालोनी स्थित गुरुद्वारा गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस पर विशेष रूप से दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा में त्रिलोचन सिंह, करतार सिंह, हरचरन सिंह एवं अमरीक सिंह की ओर से रखवाए गए अखंड पाठ आज समापन हुआ।
इस अवसर पर पंजाब से आए अजयपाल सिंह ने गुरु तेग बहादुर के शहीद दिवस पर प्रकाश डाला। बरेली से आए रंगरेज सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन के द्वारा संगत को निहाल कर दिया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। फूलों से सुशोभित पालकी पर गुरु महाराज जी विराजमान थे, जहां बड़ी संख्या में सिख संगत ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में श्री गुरु गोविंद सिंह सेवा सोसायटी के अध्यक्ष जवाहर सिंह ने अवतार सिंह मोंगा, सपा नगराध्यक्ष कपिल सिंह तथा सेवादारों को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में त्रिलोचन सिंह रावल, परमजीत सिंह, मनमोहन सिंह, ओम जी, दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, दलीप कौर, सतवंत कौर, मंदीप कौर, हरमीत सिंह, सरबजीत सिंह, दर्शन सिंह, बल्देव राज, सुरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, परमजीत सिंह, निरंकार सिंह, साधू सिंह, गुरचरन सिंह, गोपी बग्गा, मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, करमजीत सिंह बग्गा, हरभजन सिंह दुआ, जागीर सिंह, सतेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
सुखमनी सेवा सोसायटी के संचालक जुझार सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर से गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुखमनी साहिब पाठ प्रारंभ हो रहे हैं जो आठ जनवरी तक चलेंगे। नौ जनवरी को रामनगर गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। शुक्रवार को पीलीकोठी स्थित मंजीत सिंह ढींगड़ा के आवास पर सुबह पांच बजे से पाठ होंगे। कार्यक्रम के समापन पर लंगर होगा।