फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government subsidies to farmers account sent: Tikait

सरकार किसानों के खाते में भेजे सब्सिडी: टिकैत

Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Government subsidies to farmers account sent: Tikait
सरकार किसानों के खाते में भेजे सब्सिडी: टिकैत - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की बुधवार को पंचायत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी उनके खातों में भेजे अन्यथा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि खेती किसानी घाटे का सौदा हो चुका है। सांसद और विधायकों के वेतन में लगातार वृद्धि हो रही है। यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो किसानों को राज्य सरकार के कर्मचारियों की तनख्वाह किसानों को दे दें। केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जिले में सिख पिछड़ी जाति (कंबोज) के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं और अधिकारी सरकार के जीओ को भी नहीं मान रहे हैं, इस पर सरकार कार्रवाई करे। नगराध्यक्ष छुट्टन अंसारी ने कहा कि सपा सरकार के गिनती के दिन रह गए हैं। सपा को किसान माफ नहीं करेगा। पंचायत को रंजीत सिंह, रामचंद्र गंगवार, राजपाल यादव, कुंती देवी, पूजा देवी, त्रिलोक सिंह, मनदीप सिंह, जरनैल सिंह, बाबूराम गंगवार, बृजकिशोर मिश्रा, हबीबउर्रहमान खां, अखंड प्रताप सिंह, कश्मीर सिंह, किशोर सिंह, शिशुपाल सिंह यादव, शिवसरन लाल, रामप्रताप वर्मा, श्याम बाबू प्रजापति, डा. रफीक खां आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम को विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed