{"_id":"5e3872a38ebc3e8d4063af1b","slug":"girl-hang-before-engagement-shahjahanpur-news-bly3944799130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक जाने से पहले फंदे पर लटकी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक जाने से पहले फंदे पर लटकी युवती
विज्ञापन
तिलहर। तिलक के दिन ही युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन ने कमरे में साड़ी के फंदे से शव लटका देखा तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजन ने किसी भी मनमुटाव या कलह से इनकार किया है।
गांव भेदपुर निवासी मितान लाल की 20 वर्षीय पुत्री सीमा देवी का कुछ दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था। सोमवार को उसका तिलक जाना था। परिवार वाले सोमवार करीब नौ बजे सीमा के कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। मां कृष्णा देवी के काफी देर तक आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखने पर घटना का पता लगा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सुनील अहलावत ने शव उतरवाया। कोतवाल के मुताबिक रात में परिवार वाले खाना खाकर सो गए। इसी बीच सीमा ने कमरे का दरवाजा अंदर से फांसी लगा ली। नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह भी गांव पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि सीमा की मर्जी से ही रिश्ता आगे बढ़ाया गया था, उसने खुदकुशी क्यों की वे लोग भी हैरत में हैं।