फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl committed suicide by hanging herself she was upset due to losing her job in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: युवती ने फंदे से लटककर दी जान, नौकरी छूटने से थी परेशान, पिता बोले- बड़ी होनहार थी बेटी

Mon, 14 Jul 2025 11:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 11:08 AM IST
सार

निधि पिछले दो साल से दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। तीन महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद घर वापस आई गई। पिता के मुताबिक नौकरी छूटने व बीमारी से परेशान थी। इसी के चलते उसने जान दे दी। 

विज्ञापन
girl committed suicide by hanging herself she was upset due to losing her job in Shahjahanpur
निधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज की रहने वाली 24 वर्षीय निधि ने शनिवार शाम कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता यशपाल के अनुसार, तीन माह पूर्व दिल्ली में नौकरी छूटने व अपनी बीमारी से परेशान थी। 

विज्ञापन

 
यशपाल ने बताया कि निधि ने बीबीए किया था। पिछले दो साल से दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। कंपनी दूसरी जगह शिफ्ट हो गई तो उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद बेटी घर चली आई और बच्चों को कोचिंग पढ़ाने लगी थी। शनिवार की शाम करीब पांच बजे सत्संग जाने से पहले निधि ने परिवार को चाय बनाकर पिलाई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'माथे पर तिलक और हाथ में कलावा', धार्मिक पहचान छिपा 18 युवतियों को प्यार में फंसाया; ऐसे खुला नावेद का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन रोजा थाना क्षेत्र में स्थित हथौड़ा गांव सत्संग में चले गए। इस बीच घर पर अकेली निधि ने कमरा बंद कर अंदर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। बच्चों ने खिड़की से झांका तो निधि फंदे से लटकी हुई थी। भतीजे ने फोन कर सूचना दी। दरवाजा तोड़कर शव को उतारा गया। 

यशपाल ने बताया कि बेटी निधि बड़ी होनहार थी। हरदोई की एक बैंक में काम कर चुकी थी। इसके बाद नौकरी मिलने पर दिल्ली चली गई थी। अभी पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी। इस साल उसकी शादी करने की योजना थी, लेकिन उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

युवती ने फंदा लगाकर दी जान
कांट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने शनिवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जानकारी होने पर किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व 17 वर्षीय किशोरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ घर से चली गई थी। परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसके न मिलने पर थाने पहुंच पुलिस को पूरी बात बताई। मामले में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़ें- चचेरे ससुर से विवाहिता को हुआ प्यार: दोनों अक्सर मिलते...इस जिद के आगे हारा पति, तलाक देकर चाचा से करा दी शादी

आरोप लगाया था कि युवक उनकी नाबालिग पुत्री को भगा ले गया है। पांच जून को पुलिस ने दोनों को तलाश लिया। युवक को जेल भेज दिया था और किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया था। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed