'प्रेमी से शादी करवा दो...': युवती ने 112 पर कॉल कर बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा, घरवाले हो गए परेशान
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। उसने पुलिस बुला ली। जब घरवाले युवती को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने लगे तो वह कूद गई।
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती ने हंगामा कर दिया। परिजनों के साथ जाते समय स्कूटी से कूद गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवती को जमकर पीटा। पुलिस ने युवती के प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजन युवती की शादी दूसरी जगह तय कर चुके हैं। युवक छत्तीसगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को युवक घर आया था। शुक्रवार सुबह नौ बजे युवती ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली और प्रेमी से शादी कराने की बात कहने लगी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
ये भी पढ़ें- UP News: 'अमेरिकी सीमा में पहुंचते ही सैनिकों ने...' पीलीभीत लौटे गुरप्रीत ने बताई डंकी रूट की कहानी
थाने में दोनों ही पक्षों के लोगों ने युवती को समझाया लेकिन वह प्रेमी युवक से शादी की जिद पर अड़ी रही और शादी न होने पर जान देने की धमकी देने लगी। इसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया और युवती को परिजनों को सौंप दिया।
युवती ने थाने के गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने उसे स्कूटी पर बिठाकर चलने का प्रयास किया तो युवती स्कूटी से कूद गई, इसके बाद परिजनों ने युवती की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन किसी तरह युवरी को घर ले गए हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: मांझा कारखाने में तेज धमाका, मालिक समेत तीन लोगों की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
युवती पर निकाह का बनाया दबाव
बंडा क्षेत्र की एक 18 साल की युवती ने 50 साल के डब्लयू उर्फ शान मोहम्मद पर निकाह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इन्कार करने पर उसके इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती ने कहा कि आरोपी की बेटी का निकाह हो चुका है। वह राह चलते कई बार उससे अश्लील हरकतें कर चुका है।