फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three people died due to explosion in house while making manjha in Bakarganj Bareilly

Bareilly News: मांझे की अवैध फैक्टरी में धमाका, संचालक और दो कारीगरों की मौत, शवों के उड़े चीथड़े

Fri, 07 Feb 2025 12:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 12:05 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के बाकरगंज में शुक्रवार को सुबह मांझे की अवैध फैक्टरी में तेज धमाका हो गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि गंधक और पोटाश पीसते वक्त धमाका हुआ था। 

विज्ञापन
three people died due to explosion in house while making manjha in Bakarganj Bareilly
मृतक अतीक का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला क्षेत्र के बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे फैक्टरी संचालक और दो कारीगरों की मौत हो गई। मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद धमाके का राज सामने आएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


बाकरगंज निवासी अतीक रजा खां (51) मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी चलाते थे। मोहल्ले के ही फैजान (26) और सरताज (24) फैक्टरी में कारीगर थे। अतीक ने अपने घर से सटे भूखंड पर मांझा बनाने का अड्डा बना रखा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे अतीक, फैजान और सरताज मांझा बनाने के लिए मसाला तैयार कर रहे थे। इसके लिए गंधक, पोटाश के साथ कांच और लोहे के बारीक बुरादे को मिलाकर लुगदी तैयार की जानी थी। 
विज्ञापन




बताते हैं कि इन घातक पदार्थों का मिश्रण तैयार करने के दौरान ही धमाका हो गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने भी जायजा लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद विस्फोटक भंडारण की आशंका में पुलिस ने आसपास छानबीन भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

three people died due to explosion in house while making manjha in Bakarganj Bareilly
मौके पर खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखा धमाका 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में लुगदी बना रहे अतीक और फैजान के चीथड़े उड़ गए। नजदीक मौजूद सरताज भी गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है, पर ऐन मौके पर बिजली गुल होने की वजह से धमाका सीसीटीवी में कैद नहीं हो सका। ऐसा दावा किया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली गौसगंज कांड: छह माह बाद अल्पसंख्यक समुदाय के 11 परिवारों की घर वापसी, हिंसा के बाद छोड़ा था गांव

three people died due to explosion in house while making manjha in Bakarganj Bareilly
मौके पर जुटी लोग - फोटो : अमर उजाला

नहीं थी अग्निशमन विभाग की एनओसी
सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि मौके पर आग  लगने जैसे संकेत नहीं मिले हैं। अवैध फैक्टरी के संचालक ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी नहीं लिया था। फैक्टरी का संचालन इतनी संकरी गली में किया जा रहा था कि वहां पर एनओसी दी ही नहीं जा सकती है।

बाकरगंज में मांझा बनाने की फैक्टरी अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। वहां गंधक-पोटाश का मिश्रण तैयार करने के दौरान हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। -अनुराग आर्य, एसएसपी

पुलिस हादसे का कारण पता करने के लिए जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।  मांझा निर्माण में सावधानी बरतने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।- रविंद्र कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed